Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ...

Rewa Kaal Bhairav Dham: मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे भव्य कालभैरव मंदिर का लोकार्पण, विंध्य को मिलेगी बड़ी धार्मिक सौगात

27

रीवा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानि शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे. दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के खामाडीह गांव में आयोजित समारोह में प्रसिद्ध काल भैरव लोक का लोकार्पण करेंगे. गुढ़ में प्रसिद्ध काल भैरव की विशाल प्रतिमा दुर्लभ और शयन मुद्रा में स्थापित है. प्राचीन प्रतिमा 10वीं शताब्दी की बताई जाती है. यह विशाल प्रतिमा पिछले कई वर्षों से खुले आसमान के नीचे और वीरान क्षेत्र में थी. साल 2020 में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और स्थानीय विधायक नागेंद्र सिंह के प्रयासों से इस विशाल मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया है.

गुढ़ में काल भैरव धाम का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

इतिहासकारों की माने तो काल भैरव की इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कर्चुली साम्राज्य के दौरान युवराज देव द्वितीय के द्वारा लगभग 10वीं शताब्दी में कराया गया था. प्रतिमा को एक ही काली पहाड़ी के पत्थर को तराश कर बनाया गया है. सभवतः इतना विशाल पत्थर कहीं से लाकर प्रतिमा का तराशा जाना संभव नहीं था. पत्थर का रंग काला है, जो कि आसपास के क्षेत्र में नहीं पाया जाता. प्रतिमा 8.50 मीटर लंबी और 3.70 मीटर चौड़ी है और अद्वितीय मानी जाती है.

ऐसा कहा जाता है कि कई दशक पूर्व आजादी के पहले ब्रिटिश हुकूमत के दौरान प्रतिमा को खड़ा करने की कोशिश की गई, इस कार्य के लिए इंग्लैंड से कई इंजीनियर भी बुलाए गए, मगर मूर्ति खड़ी नहीं हो पाई. इस दौरान विशाल प्रतिमा खंडित भी हुई.

रीवा के गुढ़ मे 17.13 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

समारोह भैरवनाथ मंदिर परिसर में आयोजित किया गया है. शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर पहुंचकर भगवान भैरवनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे व मंदिर के शिखर पर लगाए गए धर्म ध्वज फहराएंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे. वहीं समारोह मे रीवा सांसद जनार्दन मिश्र, गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह, सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित होंगे.

विशाल काल भैरव की प्रतिमा वर्षों से खुले आसमान के नीचे थी. इसमें शासन की एलएडी योजना के तहत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार व अन्य निर्माण कार्य कराए गए हैं. विशाल भैरव बाबा प्रतिमा के चारों ओर दो मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है. इसकी लागत तकरीबन 3 करोड़ रुपए बताई गई है. वर्तमान में यह मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र है.

आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के चार निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके आलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे.

हम सब बनेंगे एहतियासिक क्षण के साक्षी: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया की” भैरवनाथ मंदिर का बहुत ही अच्छा विकास हुआ है. बहुत ही खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काल भैरव लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में आ रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को मुख्यमंत्री सम्बोधित करेंगे. गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने उन्हें आमंत्रित किया है. हम सभी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होंगे. जिसमें भव्य और एहतियासिक क्षण के सभी लोग साक्षी बनेगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.