Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस... Rahul Gandhi in Sonipat: सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे राहुल गांधी, किसान संजय की बेटी को दिया आशीर्वा... Katni Road Accident: कटनी में बड़ा सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में 4 की मौत और 5 घायल; अस्पताल में... UP में रजिस्ट्री का खेल खत्म! अब बिना 'खतौनी' में नाम के नहीं बेच पाएंगे जमीन; योगी सरकार का भू-माफि... भागलपुर में भी बनेगा 'मरीन ड्राइव'! पटना की तरह गंगा किनारे चमकेगी सिल्क सिटी; बिना घर तोड़े तैयार ह... Mamata Banerjee vs ECI: ममता बनर्जी ने ड्राइंग के जरिए जताया 'SIR' का विरोध, चुनाव आयोग पर लगाया वोट... अतुल निहाले की फांसी पर लगी रोक! 5 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या का है मामला; 3 धाराओं में मिली थ...

परिवार के मुखिया में होना चाहिए ये गुण याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख

36

आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में जीवन दर्शन से जुड़े हुए कई रहस्यों का जिक्र किया है। साथ ही जीवन को किस ढंग से जीना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बताया है। आचार्य चाणक्य ने Chanakya Niti ग्रंथ में परिवार के मुखिया के गुणों का भी जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि यदि घर का मुखिया समझदार है तो वह हर परिस्थिति में अपने परिवार को साथ लेकर चलेगा, इसलिए परिवार के मुखिया में ये गुण जरूर होना चाहिए।

अपने फैसलों पर डटे रहें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, कोई भी परिवार तभी शांति के साथ रह सकता है और तरक्की कर सकता है, जब परिवार का मुखिया दृढनिश्चयी हो। घर का मुखिया जो भी फैसला ले, उस पर हमेशा अडिग रहे। घर में वह अनुशासित माहौल कायम रखें और परिवार के सदस्यों को सही राह दिखाए।

कान का कच्चा न हो

आचार्य चाणक्य के मुताबिक घर के मुखिया को कभी भी कान का कच्चा नहीं होना चाहिए। बगैर प्रमाण के किसी भी बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए। घर का मुखिया यदि कान का कच्चा रहेगा तो परिवार में असंतोष छा सकता है। घर में कोई मनमुटाव चल रहा है तो दोनों पक्षों की बात सुनकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।

पैसे की बचत

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, घर के मुखिया को विपत्ति काल के लिए हमेशा ही पैसों की बचत करके रखना चाहिए। परिवार के मुखिया को हमेशा अपनी मासिक आमदनी का कुछ हिस्सा बचत में डालना चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत के समय किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आएं। साथ ही अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !