Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

इस वजह से अजय देवगन की Singham Again में काम कर रहे Salman khan!

64

जब एक ही फिल्म में बाजीराव सिंघम और चुलबुल पांडे साथ आएंगे, तो सिनेमाघरों में कितना धमाल मचेगा यह तो फैन्स जानते हैं. यही वजह है कि लोग फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. Singham Again इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. यह पिक्चर दिवाली पर आने वाली है. अजय देवगन की फिल्म का कार्तिक आर्यन की Bhool Bhulaiyaa 3 से क्लैश होने वाला है. हाल ही में फिल्म में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे ‘सिंघम अगेन’ की तस्वीर बताया जा रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि फिल्म में कैमियो होने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी की वजह से सलमान खान ने फिल्म के लिए हामी भरी है.

अजय देवगन की ‘सिंघम अगेम’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं. अब सलमान खान का नाम भी फिल्म से जुड़ रहा है. हाल ही में टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट सामने आई है. इससे पता लगा कि सलमान खान को रोहित शेट्टी ने फिल्म के लिए मनाया है.

इस वजह से फिल्म में काम कर रहे सलमान

हाल ही में जूम डॉट कॉम की एक रिपोर्ट सामने आई है. इससे पता लगा कि दोनों लंबे वक्त से एक साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे. कुछ वक्त पहले ही रोहित शेट्टी ने कहा था वो तीनों खान के साथ फिल्म करेंगे. हालांकि, Salman Khan को कई बार ऑफर दे चुके हैं. उन्होंने भी इस पर हामी भरी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच कई आइडियाज को लेकर बातचीत हो चुकी है. अबतक किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर बात नहीं बन पा रही थी. लेकिन अब फाइनली जिस बात पर जाकर मामला फिक्स हुआ वो है ‘सिंघम अगेन’.

दरअसल रोहित शेट्टी ने सलमान खान को Singham Again में कैमियो के लिए अप्रोच किया था. ऐसे में उन्होंने भी बिना देरी किए इसके लिए हां कह दिया. इसी रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि सलमान खान अपने हिस्से की शूटिंग कंप्लीट कर चुके हैं. सलमान खान का कैमियो फैन्स के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा. ऐसे में अबतक मेकर्स या सलमान खान की तरफ से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, रोहित शेट्टी कई बार साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं.

कब आएगी ‘सिंघम अगेन’?

Ajay Devgn की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर आने वाली है. अबतक मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. पर जल्द ही कर दिया जाएगा. कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मेकर्स रिलीज को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अबतक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. कार्तिक आर्यन की फिल्म के साथ क्लैश होने वाला है.

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म Sikandar पर काम कर रहे हैं. दूसरा शेड्यूल शुरू हो चुका है. इसी बीच वो ‘बिग बॉस 18’ भी शूट करने वाले हैं. ‘सिकंदर’ के बाद सलमान खान एटली के साथ एक प्रोजेक्ट में दिखने वाले हैं. यह मामला चर्चा में चल रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.