Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बजरंग पुनिया को पटियाला हाउस कोर्ट ने किया तलब मानहानि का मामला

47

ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान बजरंग पुनिया अब फंसते नजर आ रहे हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने बजरंग पुनिया को तलब किया है। बजरंग पुनिया ने जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरना प्रदर्शन के समय एक पहलवान कोच नरेश दहिया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने बजरंग पुनिया के खिलाफ मानहानि का मामला दर्द करवाया है। पुनिया को अदालत के सामने 6 सितंबर को पेश होना है।

नरेश दहिया ने कहा कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान 10 मई को बजरंग पुनिया ने एक प्रेस कॉफ्रेंस की थी। उस प्रेस कॉफ्रेंस में बजरंग पुनिया ने मेरे खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिससे मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है।

जानें पूरा मामला

30 जनवरी 2023 को भारत के शीर्ष पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। पहवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पहलवानों ने कहा था कि बृजभूषण सिंह ने कई महिला पहलवानों और महिला कोचों का यौन शोषण किया है। उस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद पहलवानों ने धरना खत्म कर दिया था। पहलवानों इस दौरा लंबा इंतजार किया, लेकिन जब कोई बृजभूषण सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दुबारा से धरने पर बैठ गए। इसी दौरान बजरंग पुनिया ने प्रेस कॉफ्रेंस में नरेश दहिया के खिलाफ टिप्पणी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.