Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सेंट्रल पूल में 86 लाख टन चावल लेने को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन बढ़ने के आसार

33

रायपुर। धान खरीदी पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब इस खरीफ वर्ष 2023-24 में 25 लाख टन अधिक चावल लेने का निर्णय लिया है। सेंट्रल पूल पर 86 लाख टन चावल लेने के लिए केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने इस आशय का पत्र राज्य सरकार को भेजा है। अभी तक केंद्र सरकार प्रदेश से 61 लाख टन चावल सेंट्रल पूल पर ले रही थी। जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी हो रही थी और अब 20 क्विंटल खरीदी के निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन बढ़ने के आसार है। इस बार 135 से 140 लाख टन धान का उत्पादन होने का अनुमान है।

अधिकारियों के मुताबिक केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर इस बार अधिक धान की खरीदी होने से केंद्र सरकार से सेंट्रल पूल के तहत अधिक चावल लेने का आग्रह किया गया था। सेंट्रल पूल में चावल जमा करने के मामले में पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है। अब यहां सेंट्रल पूल में अधिक चावल जमा होगा।

अभी तक यह है स्थिति

केंद्र सरकार एफसीआइ (फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया) के माध्यम से राज्य सरकार से चावल खरीदती है। केंद्र सरकार ने हर साल धान का लगभग 80 प्रतिशत खरीदी करती है। 2021-22 में केंद्र सरकार ने लगभग 94 प्रतिशत खरीदी की है। केंद्र ने वर्ष 21-22 में 92 लाख टन धान से बना 61.65 लाख टन चावल खरीदा, जो 93.90 प्रतिशत है। वर्ष 22-23 में 58.68 टन चावल खरीदा था।

धान खरीदी का भी टूटा रिकार्ड

राज्य में 24.98 लाख पंजीकृत किसानों के 32.19 लाख हेक्टेयर रकबा को देखते हुए पिछले वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का अनुमान था और 23 लाख 41 हजार 935 किसानों ने धान 2640 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर बेचा है। सरकार ने 107 लाख 51 हजार 858 टन धान की खरीदी कर नया रिकार्ड कायम कर बीते साल 98 लाख टन धान खरीदी के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ष राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने के साथ 125 लाख टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में धान खरीदी के लिए मंत्री परिषद उप समिति की बैठक भी हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने 86 लाख टन चावल लेने के लिए सहमति दी है। अभी तक प्रदेश से करीब 61 लाख टन चावल सेंट्रल पूल में लिया जा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.