Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुक्र के गोचर से बना गजलक्ष्मी योग इन राशि वालों पर जमकर बरसेगा धन

25

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद हर ग्रह गोचर करता है। 7 अगस्त को शुक्र चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र ने सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश किया है। शुक्र के कर्क राशि में गोचर से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। शुक्र को सुख, धन, विलासिता, सौंदर्य, वैभव और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, तो व्यक्ति मालामाल हो जाता है। शुक्र के गजलक्ष्मी योग निर्माण से कई राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी साबित होगा। धन के मामले में इस राशि वालों के ये समय काफी लकी रहेगा। बता दें कि शुक्र ने कर्क राशि में ही प्रवेश किया है। इस दौरान गजलक्ष्मी योग के कारण आय में वृद्धि होगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। निवेश से लाभ मिलेगा। काम के नए मौके मिलेंगे।

कन्या राशि

शुक्र के गोचर ने बना गजलक्ष्मी योग कन्या राशि वालों को काफी अनुकूल परिणाम देने वाला है। इस दौरान व्यापार में लाभ मिल सकता है. पुराने निवेश ये इस समय धन प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

शुक्र के गोचर से बना गजलक्ष्मी राजयोग मकर राशि वालों को काफी लाभ देने वाला है। समय आपके कार्यों की सराहना होगा। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। मनचाही नौकरी मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप खूब सारा धन कमा सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.