Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

शहर की सफाई को बट्टा लगा रहे कचरा स्पाट्स पैदल निकलना दूभर

60

 मुरैना। शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम के पास भारी भरकम अमला और वाहन मौजूद हैं, इसके बावजूद सुबह होते ही नगर की सड़कों पर दर्जनों जगहों पर कचरे के ढेर दिखाई दे जाएंगें। खास बात यह है कि नगर निगम घर से कचरा उठाने के लिए आधा सैंकड़ा से अधिक वाहन गली मोहल्लों में पहुंचाती है, इसके बावजूद शहर की सड़कों पर यह कचरा स्पाट बने हुए है।

पैदल निकलना भी दूभर

शहर की सड़कों पर मौजूद इन कचरा स्पाट्स के चलते सुबह के समय यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। नगर निगम ने इस तरह के दो कचरा स्पाट्स को ग्रीन जोन में बदलकर चित्रकारी कराई और सौंदर्यीकरण करा दिया। लेकिन यहां एक दर्जन से अधिक ऐसी जगह है, जहां हर दिन कचरे का ढेर किया जा रहा है।

नहीं उठाया जाता कचरा

गौरतलब है कि शहर के गली मोहल्लों में कचरा वाहन पहुंचते हैं, जो घरों से कचरा समेटकर ले जाते है। इसके अलावा सुबह सफाई कर्मी भी सड़कों पर झाडू लगाने का काम करते हैं। ऐसे में इस कचरे को कहीं नहीं उठाया जाता। इसे जगह-जगह कचरा स्पाट्स पर ढेर कर रखा जाता है। यह ढेर दोपहर तक यूं ही सड़कों पर रखे रहते हैं। जिसकी वजह से पूरे नगर की स्वच्छता को बट्टा लग रहा है।

नगर निगम को है जानकारी

नगर निगम को भी इन स्पाट्स के बारे में खासी जानकारी है। जिसमें से एक आबकारी आफिस के सामने ओवर ब्रिज चौराहा और दूसरा पंचायती धर्मशाला के पास। हालांकि इन दो जगहों को ग्रीन जोन बनाया गया है, ताकि बाजार के मुख्य इलाकों में कचरे के ढेर न लगे। लेकिन अन्य कचरा स्पाट के लिए कहीं कोई प्लान नहीं किया गया।

महापौर तक को थामना पड़ा था झाडू

कचरा स्पाट की स्थिति यह है कि लगभग एक महीने पहले महापौर शारदा सोलंकी भ्रमण पर थी । इस दौरान मुख्य क्षेत्र पटगली के सामने सिंहल नर्सिंग होम के पास से कचरे का अंबार लगा था, जिसे दोपहर 12 बजे तक भी नहीं उठाया गया। इसको लेकर लोगों ने भी शिकायत कीं इसके बाद महापौर ने अधिकारियों को बुलाया। लेकिन कमिश्नर ने अपना अमला भेज दिया। इसके बाद आक्रोश में आई महापौर उनके साथ खड़े पार्षदों ने हाथ में झाडू उठाकर खुद ही इस कचरे को साफ करना शुरू कर दिया। इसके बाद अमला अपनी जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा। तब कहीं जाकर इस कचरे को उठाया जा सका। इ

यह है नगर के कचरा स्पाट

शहर में वैसे तो हर गली मोहल्ले में कचरा स्पाट मिल जाएंगें जहां कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। लेकिन मुख्य बाजारों में यह स्पाट सिंहल नर्सिंग होम के पास, माधौपुरा की पुलिया के पास वृद्धाश्रम के पास, फाटक बाहर संजीवनी हास्पीटल के सामने, गोपीनाथ की पुलिया पालिका बाजार के सामने, जैन बगीची रोड, फाटक बाहर सब्जी मंडी क्षेत्र यह प्रमुख कुछ स्थान है।

कचरा स्पाट्स को हमने ही खत्म करने का काम किया है, दो जगह नगर की सुंदर जगहों में एक बनाई गई है। लगातार हम निर्देश देकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं जिससे सड़कों पर कचरा इकट्ठा न किया जाए। -शारदा सोलंकी, महापौर, नगर निगम मुरैना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.