Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश...

गांधी-अब्दुल्ला परिवार क्यों हटाना चाहता है PSA? जम्मू में गरजे अनुराग ठाकुर

31

जम्मू-कश्मीर में एक दशक बाद विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जम्मू में पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के अवसर पर एक विशाल रोड शो किया. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को वोट देने की अपील की और विपक्ष पर हमलावर दिखे.

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर वार करने के साथ गांधी-अब्दुल्ला परिवार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, ‘गांधी और अब्दुल्ला परिवार कहता है कि हम जम्मू-कश्मीर से PSA (पब्लिक सेफ्टी एक्ट) निरस्त कर देंगे. आखिर जेल में बंद देश के दुश्मनों को आजाद क्यों करना चाहते?’ वहीं, इस दौरान बीजेपी नेता ने उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु को लेकर दिए गए बयान पर भी हमला किया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी अरविंद गुप्ता और जम्मू उत्तर से श्यामलाल शर्मा के नामांकन में उपस्थित हुए थे. वहीं, उन्होंने जब से देश आजाद हुआ है, पहली बार जम्मू कश्मीर का मतदाता दो झंडे नहीं, एक तिरंगे के नीचे अपना मतदान करेगा. पहली बार, दो संविधान नहीं, भारत के संविधान के अंतर्गत मतदान होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के अमन और चैन के लिए यह एक ऐतिहासिक चुनाव है.

‘वो आतंकियों का समर्थन करके वोट पाना चाहते हैं?’

अनुराग ठाकुर ने रोड शो के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के अफजल गुरु पर दिए बयान को लेकर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि उमर को आतंकी समूहों और आतंकी विचारधारा रखने वालों का समर्थन चाहिए इसलिए ऐसे बयान दे रहे हैं. उन्होंने पूछा कि, क्या वो आतंकियों का समर्थन करके वोट पाना चाहते हैं? क्या वह पब्लिक सेफ्टी एक्ट को हटाकर आतंकियों, नशीले पदार्थों के तस्करों को आजाद करना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि पीओजेके पर लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान का स्वागत किया है. वहां के लोगों ने जम्मू-कश्मीर में विकास देखा है और पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है. बीजेपी नेता ने कहा कि पीओजेके के लोग भारत में शामिल होना चाहते हैं और हम उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भी सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार है.

राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, ‘मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है.’ बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस का कोई एजेंडा नहीं है. वे जम्मू-कश्मीर में शांति नहीं चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बेरोजगारी और महिलाओं को टिकट नहीं दिए जाने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के आंकड़े अब तक के सबसे कम हैं. भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने गुर्जर समुदाय को सीटें दी हैं. जम्मू-कश्मीर में पहली बार बीजेपी ने आतंकवादियों द्वारा मारे गए अजीत परिहार की बेटी को टिकट दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.