Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ... Noida LPG Crisis: नोएडा में कमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत, कैटरर्स और होटल संचालक परेशान; शादी-रिस...

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की ब्रांड एंबेस्डर रेसलर रानी राणा को दहेज के लिए घर से निकाला

20

ग्वालियर । रेसलिंग में ग्वालियर और पूरे देश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान रानी राणा को उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया, उनसे मारपीट की और घर से भी निकाल दिया। रानी राणा ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। महिला पहलवान की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है।

अगस्त 2020 में हुई थी प्रिंस से शादी

अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्वालियर के हस्तिनापुर स्थित जखारा गांव की रहने वाली रानी राणा का एक मकान मुरार स्थित सुरैयापुरा में भी है। रानी राणा की शादी 11 अगस्त 2020 को मुरार स्थित सुदामापुरी में रहने वाले प्रिंस राणा से हुई थी। प्रिंस राणा जिम ट्रेनर हैं। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद रानी के पति प्रिंस और अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

पति प्रिंस को खुद की जिम खोलनी है

यह लोग रानी को टोकते थे, जबकि रानी के स्वजनों ने 10 लाख रुपये का सामान दहेज में दिया था। इसके बाद भी यह लोग दहेज की मांग करते थे। प्रिंस कहता था कि वह जिम ट्रेनर है। उसे खुद की जिम खोलनी है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये चाहिए। जब रानी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो 30 मई को उसने मारपीट की। इसके बाद रानी को घर से निकाल दिया। रानी इसके बाद से अपने मायके में रह रही थी। रानी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

कई पदक दिला चुकी हैं रानी राणा

महिला पहलवान रानी राणा भारत की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशीप खेल चुकी हैं। अंडर-23 वर्ग के 55 किलो प्रतियोगिता में नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट के दौरान गोल्ड जीता था। इसी तरह कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !