Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’

5

छतरपुर : छतरपुर की महिला सरपंचों ने महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखकर देश में डंका बजाया है. दिल्ली में राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में छतरपुर की 3 महिला सरपंच अपनी पंचायतों की सफलता की कहानी देश के सामने रखेंगी. दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में छतरपुर की 03 महिला सरपंचों को आमंत्रित किया गया है.

इन महिला सरपंचों ने बढ़ाई छतरपुर की शान

ग्राम पंचायत ईशानगर की सरपंच निधि मिश्रा, गोरा की ज्योति मिश्रा और बरद्वाहा की कविता यादव दिल्ली में अपनी पंचायतों के अनुभव और किए गए कार्यों को देश के सामने साझा करेंगी. प्रभारी कलेक्टर नमःशिवाय अरजरिया ने बताया​ “कार्यक्रम के दौरान छतरपुर की इन पंचायतों में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी. महिला सरपंच मंच से अपनी चुनौतियों, अनुभवों और पंचायतों के सफर को साझा करेंगी.”

ग्राम पंचायतों में नारी सशक्तिकरण के कार्य

महिला सरपंच ग्राम पंचायतों में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित कराने, ग्राम स्तर पर महिलाओं और किशोरियों की आवश्यकताओं, अधिकारों और अवसरों को प्राथमिकता देने के साथ ही एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही हैं. इन कामों को ये महिला सरपंच दिल्ली के मंच से बताएंगी. जिले की 15 पंचायतों को महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के रूप में चिह्नित किया गया है.

पंचायती राज विभाग भारत सरकार एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत (आरजीएस) तथा यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वावधान में इन पंचायतों को महिला एवं बालिका हितैषी बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं.

15 ग्राम पंचायतों में उल्लेखनीय काम

भारत सरकार एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इन 3 महिला सरपंचों को चुना गया है. छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत पिपट, झमटुली, कुटिया, पाय, गोरा, ईशानगर, सीगौन, थरा, तिलौंहा, कीरतपुरा, बनगाय, बरद्वाहा, ढ़ड़ारी, कंदोहा और ओंटापुरवा को महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत के रूप शामिल किया गया है. प्रभारी कलेक्टर नमःशिवाय अरजरिया ने बताया “छतरपुर के लिए गौरव की बात है कि 03 महिला सरपंचों को चुना गया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.