Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Damoh Accident: दमोह में बड़ा हादसा, बारिश में बहे पुल से 30 फीट नीचे गिरी बाइक; 3 लोगों की मौत Running vs Cycling: वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर, रनिंग या साइकिलिंग? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 संकेत, जानें बचने के अचूक उपाय AI Impact Summit 2026: कब, कहाँ और कौन होगा शामिल? जानें इस मेगा टेक इवेंट की हर छोटी-बड़ी डिटेल। Toll Tax New Rules: अब उतना ही पैसा लगेगा जितनी सड़क बनी! अधूरे एक्सप्रेसवे पर 'लूट' बंद, सरकार का ब... Trump on Iran: "ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी", राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई शासन को दी सीधी धमकी O Romeo Review: शाहिद का एक्शन और नाना पाटेकर की दहाड़ भी नहीं बचा पाई फिल्म! ये हैं वो 5 बड़ी कमिया... खत्म हुआ करियर, अब लेगा पाकिस्तान से बदला! 151 से नंबर-1 बनने तक की खौफनाक दास्तान Delhi NIA Court: लश्कर आतंकी की मदद करने वालों पर बड़ा फैसला, कोर्ट ने सुनाई 15 साल की कड़ी सजा Delhi Khel Mahakumbh: दिल्ली में खेल महाकुंभ का शानदार आगाज, CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम में ...

PM मोदी के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कांग्रेस को चीन से हुई फंडिंग…संसद में निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप

21

लोकसभा (Lok Sabha) में सोमवार को मणिपुर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के सदस्यों की नारेबाजी और कांग्रेस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) के आरोपों के बीच शोर-शराबे के कारण सदन की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्रवाई एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर के मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए आसन के समीप आ गए। कुछ सदस्य तख्तियां भी लहरा रहे थे।

इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य निशिकांत दुबे ने कांग्रेस (congress) पार्टी और उसके नेताओं पर ‘चीन के साथ मिलकर देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया।’ उन्होंने दावा किया कि न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की एक खबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों के हवाले से खुलासा किया गया है कि न्यूज क्लिक नामक पोर्टल को भारत के खिलाफ माहौल बनाने के लिए चीन से किस तरह पैसे मिले और वह धन किस तरह नक्सलियों और अन्य लोगों को पहुंचाया गया। साथ ही कांग्रेस की संसद में वापसी पर दुबे ने निशाना साधते हुए कहा कि चलो अच्छा है, मनरंजन वापस आ गया।

न्यूज क्लिक टुकड़े-टुकड़े गिरोह का सदस्य

दुबे ने आरोप लगाया कि न्यूज क्लिक (news click) का प्रमुख ‘देशद्रोही टुकड़े-टुकड़े गिरोह का’ एक सदस्य है। झारखंड के गोड्डा से सांसद दुबे ने आरोप लगाया, ‘‘जब भारत पर संकट आया……2005 से लेकर 2014 तक…. चीन सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया। जिसका एफसीआरए लाइसेंस भारत सरकार ने निरस्त किया।” भाजपा सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘2008 में जब ओलंपिक (चीन में) हुआ तब कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आमंत्रित किया गया था और 2017 में डोकलाम के समय ये (कांग्रेस नेता) चीनी लोगों के साथ बात कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ की नीति को बढ़ाना चाहते हैं और देश का विभाजन करना चाहते हैं। दुबे ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस चीन के साथ मिलकर देश को तहस-नहस करना चाहती है।” उन्होंने दोनों पक्षों के सदस्यों के शोर-शराबे के बीच कहा कि ‘‘कांग्रेस को चीन से जितना अनुदान मिला है, सरकार को उसकी जांच करानी चाहिए और कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिहाज से अवैध घोषित कर देना चाहिए।”

बता दें कि कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच पिछले दिनों लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस पर मंगलवार (8 अगस्त) से सदन में चर्चा होगी और 10 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब दे सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.