Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अविश्वास प्रस्ताव से पहले PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा प्रहार! बोले- 'ओम बिरला अहंकारी उत्पाती छात्रों ... Chitrakoot School News: पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बा... ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- 'हमारे पास है ते... अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! मिडिल ईस्ट की जंग देख भावुक हुए अन्ना, बोले- 'शांति के लिए पह... अमित शाह की हुंकार! 'केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये', जन-जन की सरकार समार... Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटका... IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल म... UPSC Result में 'हमशक्ल' नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर... जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महि... Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्ति...

लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक है रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का दमदार ट्रेलर

34

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये ट्रेलर हर जगह छा गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हादसे में अपना हाथ गंवाने वाली लड़की एक दिन देश का नाम रोशन करती हैं और कैसे अभिषेक उसकी मदद करते हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैयामी खेर क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। घूमर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “यहां है ट्रेलर जो दिल और दिमाग हिला देगा।”

कोच और क्रिकेटर की अनोखी जोड़ी

‘घूमर’ ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के एक डायलॉग से होती है, जो नशे में धुत नजर आते हैं। फिल्म में सैयामी खेर, अनिका नाम की महिला क्रिकेटर का रोल प्ले कर रही हैं। सैयामी फिल्म में अंगद बेदी से प्यार करती है। उनके लिए क्रिकेट अपने प्यार से भी ज्यादा जरूरी है। वहीं, अनिका इंडियन टीम के लिए सिलेक्शन हो जाता है। लेकिन अनिका के साथ एक ऐसी ट्रेजेडी हो जाती है कि वो अपना हाथ गंवा देती हैं। अनिका को अपनी जिंदगी से कोई उम्मीद नहीं रहती लेकिन एक कोच, अनिका को आगे बढ़ाने में उसकी काफी मदद करता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कोच, अनिका की काफी मदद करता है, वह अनिका को ट्रेनिंग देता है। काफी स्ट्रगल के बाद अनिका की मेहनत रंग लाती है और उसे हैंडीकैप होने के बावजूद देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है। घूमर फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी भी एक झलक देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमिताभ का ये रोल कैमियो है या फिर सपोर्टिंग है। घूमर फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म डायरेक्शन आर बाल्की ने किया है। फिल्म 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !