Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी

74

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 07 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

– आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है।मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान करेंगे और कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकते हैं।समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।

– मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। गुरुवार से आरंभ हुई 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अगस्त तक रहेगी।इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं जंगली जानवरों की झलक प्रमुखता से दिखाई देती है।

-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति चिराटे को प्रदर्शित किया गया है। इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

-महाराणा प्रताप भवन, चार इमली में सिल्क इंडिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। एग्जीबीशन 11 अगस्त तक जारी रहेगी। शहर के साड़ी लवर्स के लिए इंडिया सिल्क एक्सपो खरीददारी का अवसर हैं, जहां आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हैंडलूम सिल्क साड़ियां, सूट, कुर्तियां एवं ड्रेस मटेरियल खरीद सकते हैं।समय सुबह 11.30 बजे से रात नौ बजे तक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.