Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

लद्दाख में LAC के पास चीनी सैनिकों और भारतीय चरवाहों के बीच हिंसक झड़प

40

नई दिल्ली: लद्दाख में LAC के पास एक बार फिर से चीनी सैनिक हिन्दुस्तानियों से भिड़े। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, लद्दाख में भेड़ चरा रहे चरवाहों के एक गुट संद LAC के पास चीनी सैनिक भिड़ गए जिसके बाद चरवाहों का समूह बहुत ही बहादुरी से चीनी सैनिकों के सामने खड़ा हो गया। दरअसल, चीनी सैनिक उन्हें  भेड़ चराने से रोक रहे थे जिससे दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई।

 बता दें कि इससे पहले 2020 में  गलवान में सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद से स्थानीय चरवाहों ने इस क्षेत्र में जानवरों को चराना बंद कर दिया था। जिसके बाद अब एक बार फिर से चीनी सैनिकों ने  चरवाहों को भेड़ चराने से मना किया।  वहीं अब चीनी सैनिकों संग बहस कर रहे चरवाहों ने दावा किया है कि वह वे भारतीय क्षेत्र में हैं उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

वहीं, चुशूल के पार्षद कोंचोक स्टैनज़िन ने स्थानीय चरवाहों की सराहना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा,   ”पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्रों में पैंगोंग के उत्तरी तट पर चरवाहों, खानाबदोशों में अपने अधिकारों का दावा करने की सुविधा देने में @फायरफ्यूरीकॉर्प्स_आईए द्वारा किए गए पॉजिटिव  इंप्रैक्ट देखना खुशी की बात है.” मैं ऐसे मजबूत नागरिक-सैन्य संबंधों और सीमावर्ती क्षेत्र की आबादी के हितों की देखभाल के लिए भारतीयसेना को धन्यवाद देना चाहता हूं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.