Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सावन का पांचवां सोमवार आज जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

34

रायपुर। सावन के पांचवें सोमवार के दिन शिव मंदिर आस्था से सराबोर रहा। बूढेश्‍वर महादेव, हटकेश्‍वर महादेव सहित शहर अलग-अलग शिव मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्‍या में भक्‍तों की भीड़ देखी गई। भक्‍तों ने भगवान भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके साथ भक्‍त बेल पत्र, धतूरा, दूध लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं।

सात नदियों के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक

इधर, कांवरिये कांधाें पर कांवर थामकर भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। कांवर यात्रा में भगवान भोलेनाथ का रूप धारण किए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सुबह से दोपहर तक शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने सात नदियों के जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। सात नदियों में गोमुख से लाए गए गंगाजल के अलावा खारुन नदी, शिवनाथ नदी, महानदी, अरपा नदी, नर्मदा नदी, सोंढूर नदी से लाया गया जल शामिल था। इसके पश्चात शाम को विविध मंदिरों में शिवलिंग का श्रृंगार अलग-अलग रूपों में किया जाएगा।

बोल बम के उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल

इससे पहले राजधानी के पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में न्यू एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। भोलेनाथ के जयकारे और बोल बम के उद्घोष से पूरा वार्ड गूंज उठा। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में स्थित शिव शीतला मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में भ्रमण करती हुई गांधी मैदान सावरकर चौक स्थित शिव मंदिर में समाप्त हुई। कांवड़ यात्रा में समस्त वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। नगर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद आकाश तिवारी भी शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.