Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

पात्रों को नहीं मिला PM Awas Yojana का लाभ झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर

49

सलामतपुर। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुश्काबाद गांव में रह रहे लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। यहां पिछले दस से पंद्रह वर्षों से अत्यंत गरीब परिवार के लोग अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक पक्का घर नहीं मिल पाया है।

छप्‍पर के नीचे रहने को मजबूर ग्रामीण

सांची ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुश्काबाद में अभी तक बहुत से पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। यहां के लोग छप्पर के नीचे या फिर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत में अपील की गई है, लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला है।

पंचायत से मिला सिर्फ आश्‍वासन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में मात्र तीन पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा किसी को भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हमारे गांव में कुटीर योजना का किसी को भी लाभ नहीं मिला है। बारिश के चलते कच्चे घरों में पन्नी चढ़ाकर रहना पड़ रहा है। घर में पानी टपक रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर पंचायत में शिकायत भी की है। लेकिन उन्‍हे सिर्फ आश्‍वासन दिया जाता है।

गांव में 10 से 12 घर हैं किसी को भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हम 15 सालों से कुटीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ना तो गांव में पक्का रास्ता है और ना ही पीने के पानी की कोई सही व्यवस्था है। इन समस्याओं के चलते रहवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। –नसीम खान, स्थानीय रहवासी।

गांव में कच्ची टपरिया बना कर रहना पड़ रहा है। बारिश का मौसम होने के कारण पन्नी चढ़ाई है। लेकिन उसके बाद भी घर के अंदर पानी टपक रहा है। बच्चों के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर कभी भी कोई अधिकारी या जिम्मेदार लोग आते ही नहीं है कि हमारी समस्याओं का समाधान हो सके। जल्दी हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए। -असमा बी, स्थानीय रहवासी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.