Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि...

संत हिरदाराम नगर सहित भोपाल मंडल के 11 स्टेशनों का होगा कायाकल्प पीएम मोदी आज वर्चुअली रखेंगे पुनर्विकास की नींव

64

भोपाल। संत हिरदाराम नगर स्टेशन सहित भोपाल रेल मंडल के 11 स्‍टेशनों की तस्वीर बदलने जा रही है। इन स्टेशनों पर 235 करोड़ रुपये से पुनर्विकास होगा। देश के 508 स्टेशनों और मप्र के 80 स्टेशनों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को सभी मंडलों के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रखेंगे। इसके लिए स्‍टेशनों पर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 10.50 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इन स्‍टेशन के पुनर्विकास की नींव रखेंगे।

संत हिरदाराम नगर स्‍टेशन पर भी इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुरू होने से पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल का संबोधन होगा। देश भर में शुरू हुए अमृत भारत प्रोजेक्ट पर लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए एलईडी लगाई गई है।

समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं विष्णु खत्री सहित भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। एडीआरएम रश्मि दिवाकर ने यहां की जा रही हो व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी सरिता बघेल की अगुवाई में सुरक्षा बल के जवानों को स्टेशन के विभिन्न पाइंट पर तैनात किया गया है। स्टेशन प्लेटफार्म तीन के सुंदरीकरण का तेजी से चल रहा काम रामगंज मंडी से संत हिरदाराम नगर स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यह लाइन स्टेशन के सीटीओ छोर तरफ तक पहुंचेगी। दूसरे छोर पर प्रबंधक कक्ष, पार्किंग विकास एवं नया प्रतीक्षालय बनाने का काम चल रहा है। तीसरे प्लेटफार्म का सुंदरीकरण भी किया जा रहा है।

भोपाल मंडल के ये स्टेशन शामिल

भोपाल रेल मंडल के इटारसी, गुना, गंजबासौदा, ब्यावरा, राजगढ़, शिवपुरी, रूठियाई, बानापुरा, विदिशा, नर्मदापुरम एवं हरदा स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.