Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

आटो की टक्कर से घर की दीवार गिरी 2 की मौत एक घायल

47

रीवा। शहर के बिछिया थाना अंतर्गत बैसा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने के बाद चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक आटो गांव की सकरी गली में प्रवेश किया। तभी कच्चे घर का टीन शेड दीवार से छू गया। बाहर मालिक ने निकलकर देखा तो सब कुछ सही था। पर एक टीन निकल गई थी। ऐसे में आटो चालक काे समझाइश देने लगा। इसी बीच दूसरे कच्चे घर की दीवार तीन लोगों पर गिर गई।

शनिवार को कराया गया पोस्टमार्टम

दीवार गिरने के हादसे के बाद गांव वाले दौड़े। उन्होंने रेलकर्मी और आटो चालक के पोते को निकाल लिया। पर ऑटो चालक को नहीं बचाया जा सका है। दोनों घायलों को देर रात संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शनिवार की सुबह रेल कर्मी की मौत हो गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराते हुए शव स्वजनों को सौंप दिया है।

आटो चालक और रेल कर्मी की मौत

एसजीएमएच चौकी पुलिस ने बताया कि दीवार की चपेट में आने से वीरेंद्र कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम लाल 39 वर्ष निवासी बैसा की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक रेलवे विभाग में प्वाइंट मैन के पद पर हिनौता रामवन स्टेशन में तैनात था। वहीं दूसरा मृतक प्यारे लाल रजक पुत्र छकौड़ी लाल 55 वर्ष निवासी बैसा ऑटो चलाकर जीवन यापन करता था। जबकि प्यारे लाल का पोता बाल बाल बच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.