Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...

गोरखपुर में ड्राइवर की लापरवाही! अस्पताल की पार्किंग में घुसी बेकाबू कार, 16 से ज्यादा गाड़ियों को रौंद डाला, मचा हड़कंप

28

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बोलेरो गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और हॉस्पिटल कैंपस में खड़ी करीब 16 गाड़ियों को रौंद डाला. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागे और अपनी जान बचाई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत दौड़कर बोलेरो ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

गाड़ी की चपेट में आई बाइकें और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. पुलिस पूछताछ में बोलेरो चालक ने बताया कि वह थोड़ी देर पहले खून देकर आया था और स्थिति ठीक से समझ नहीं पा रहा था. इसी दौरान उससे यह हादसा हो गया. यह मामला गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल का है, ड्राइवर की पहचान मंझरिया गांव के रहने वाले यशवंत यादव के रूप में हुई है.

पार्किंग एरिया में घुस गई बेकाबू बोलेरो

दरअसल, शनिवार की दोपहर हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में बोलेरो अनियंत्रित होकर पार्किंग एरिया में घुस गई, गाड़ी ने कुछ ही सेकंड में 16 गाड़ियों को रौंद दिया. घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई थी. ड्राइवर यशवंत यादव ने पूछताछ में बताया कि वह थोड़ी देर पहले किसी रिश्तेदार को खून देकर आया था. जैसे ही वह गाड़ी के अंदर गया. उसका हाथ सुन पड़ गया. उसे समझ नहीं आया कि गाड़ी इतनी तेज कैसे हो गई. ड्राइवर के पास से पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिन लोगों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है. उन्होंने शाहपुर थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकार गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया गया है. वह अपनी किसी रिश्तेदार को खून देकर आ रहा था. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. घटनास्थल के समय मौजूद लोगों ने बताया कि वहां के पार्किंग के पास अचानक बोलेरो गाड़ी इतनी तेजी से आई कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आया और उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.