Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

युवाओं को साधने भाजपा ने शुरू किया नव मतदाता संपर्क तो कांग्रेस कर रही युवा संवाद

48

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले युवा मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) विधान चुनाव के लिए नव मतदाता संपर्क अभियान कार्यक्रम तेज कर दिया है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के मुताबिक 15 अगस्त तक हर नए मतदाता तक पहुंचने का लक्ष्य है। भाजयुमो प्रदेश के कालेजों, हास्टल से लेकर बूथ स्तर पर अभियान चला रहा है।

चुनावी वर्ष में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए शहर से गांव तक चल रही कवायद

वहीं कांग्रेस के युवा विंग एनएसयूआइ, प्रदेश युवा कांग्रेस ने मोर्चा संभाल रखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं युवाओं से संवाद कर रहे हैं। रायपुर के बाद मंगलवार को बिलासपुर और चार अगस्त को दुर्ग में मुख्यमंत्री युवाओं से सीधे रूबरू होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। इसके बाद बस्तर और सरगुजा में भी मुख्यमंत्री बघेल युवाओं से सीधे संवाद करके युवाओं से उनके मुद्दों, उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। वे युवाओं के प्रश्नों के जवाब भी दे रहे हैं।

46.96 लाख युवाओं को साधने का अभियान

छत्तीसगढ़ में युवा वोटरों की 46.96 लाख यानी प्रदेश के कुल मतदाताओं में इस वर्ग की 23 प्रतिशत जनसंख्या है। इसमें 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या 4.10 लाख है। जाहिर है कि युवा वोटरों का इस विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका रहेगी।

कांग्रेस के यूथ विंग को बूथ की जिम्मेदारी

सत्ताधारी दल कांग्रेस ने अपने यूथ विंग एनएसयूआइ को बूथ स्तर पर लगा दिया है। युवा बूथों तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसी तरह युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी नए मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि अब तक 50 हजार नए युवा मतदाताओं को संपर्क करके जोड़ा गया है। ”माय फर्स्ट वोट फार कका” कार्यक्रम के माध्यम से चार लाख से अधिक नए मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसके अलावा भूपेश हैं तो भरोसा है अभियान चलाकर युवाओं से संपर्क साधा जा रहा है।

एक अक्टूबर 2023 को 18 साल के होने वाले भी पात्र

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदाता सूची तैयार की जा रही है। एक अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूरा करने जा रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसे युवा दो से 31 अगस्त तक चलने वाले विशेष अभियान मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.