Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जबलपुर में छह सीटर एयरक्राफ्ट का वाटर कैनन से स्वागत, एक माह तक विशेष छूट

51

जबलपुर। वायु सेवा की पहली फ्लाइट का गुरुवार को सुबह डुमना विमानतल पहुंचने पर वाटर कैनन से शानदार स्वागत किया गया। यह विमान भोपाल से आया था जिसे मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई थी। अवसर था पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के औपचारिक शुभारंभ का। कार्यक्रम के समापन पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह एवं सभी अतिथियों को फ्लाइट को डुमना एयरपोर्ट से हरी झंडी दिखाकर रीवा रवाना किया। जबलपुर से अशोक पंवार एवं भोपाल से सवार तीन यात्री हुए रीवा रवाना।

व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति को मिलेगा फायदा

 

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिए भी लाभदायक है।

 

यह रहे उपस्थित

 

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किये गये इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह, मध्य प्रदेश तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू, नगर निगम अध्यक्ष प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक श्रीमती नन्दिनी मरावी एवं अन्य अतिथि मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.