Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे... Gurdaspur News: 'आप' के विरोध के बावजूद गुरदासपुर पहुंची भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा'; लालपुरा ... Ferozepur Cyber Crime: कनाडा में बेटे की झूठी गिरफ्तारी का खौफ दिखाकर महिला से 4.70 लाख रुपये की ठगी Phagwara News Today: रंजिश नहीं फिर भी घर पर पेट्रोल बम से हमला; फगवाड़ा में बाल-बाल बचा परिवार Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर... Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर... Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर

रतलाम में रहता था ट्रेन में फायरिंग करने वाला आरपीएफ जवान चेतन सिंह

37

रतलाम। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग कर चार लोगों को मौत के घाट उतराने का आरोपित आरपीएफ जवान चेतन सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई रतलाम में हुई थी। उसके पिता आरपीएफ में ही कार्यरत होकर महू में पदस्थ थे। तब उनका निधन हो गया था। इस पर चेतन सिंह को अनुकंपा नौकरी मिली थी। उसे रतलाम रेल मंडल के उज्जैन में पदस्थ किया गया था। यहां कुछ समय नौकरी बाद उसे भावनगर ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद उसे परेल (मुंबई) स्थानांतरित किया गया था।

फुटबाल का खिलाड़ी है चेतन सिंह

घटना की सूचने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी उसके बारे में जानकारी जुटाई। उसके परिवार का मकान अंबिका नगर क्षेत्र में था। परिवार को जानने वालों का कहना है कि करीब 11 वर्ष पहले उसकी मां मकान बेचकर मथुरा शिफ्ट हो गई थी। वह फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी है और रेलवे के खेल कार्यक्रमों में शामिल होने यहां आता था।

यूपी के हाथरस का रहने वाला है परिवार

औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस जानकारी जुटाने उसके अंबिका नगर स्थित घर पहुंची तो पता चला कि अब वह तथा उसका परिवार यहां नहीं रहता है। किसी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर बेचकर जा चुकी है। वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला है। पिता नौकरी में होने से रतलाम आ गए थे। इस कारण वे रतलाम में रहने लगे थे।

10 तक की पढ़ाई रतलाम में ही हुई

चेतन सिंह ने 10वीं तक की पढ़ाई रतलाम में ही की थी। उसके रतलाम में रहने की बात प्रकाश में आने के बाद लोग भी एक-दूसरे से उसके बारे में जानकारी लेते रहे। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा के अनुसार चेतन सिंह के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह यहां नहीं रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.