Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

अचानक बढ़े आई फ्लू के मरीजों ने बढ़ाई चिंता शासकीय अस्पताल में रोजाना आ रहे 20 नए मरीज़

41

इंदौर। बारिश के मौसम में आई फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके मरीजों की संख्या एक सप्ताह से अचानक बढ़ने लगी है। संभाग के सभी जिलों से मरीज इसका इलाज करवाने के लिए इंदौर आ रहे हैं। स्कूल आफ एक्सीलेंस फार आई अस्पताल में जहां पहले इसके एक-दो मरीज आते थे, वहीं अब रोजाना करीब 20 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसे कंजक्टिवाइटिस भी कहा जाता है।

इसकी चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग आ रहे हैं। इसमें आंख लाल होना, पलकों में सूजन आना, आंखे खुलने में परेशानी, धुंधला दिखना आदि समस्या होने लगती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आई फ्लू कुछ मामलों में बेहद संक्रामक हो सकता है और पहले से ही संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

बीमारी फैलने का सबसे बड़ा कारण जब संक्रमित लोग बार-बार अपनी आंखों को छूते हैं और अपने हाथों को साफ करना भूल जाते हैं। किसी व्यक्त‍ि को यदि आई फ्लू हो तो उसकी आंखों में न देखें और न ही उसका रुमाल, तौलिया आदि का उपयोग ना करें। आंखों के सफेद भाग का लाल होने के अलावा भी ज्यादा आंसू आना, आंखों को रगड़ने की तीव्र इच्छा, खुजली या जलन होना, आंखों से चिपचिपे पदार्थ (मवाद) का रिसाव, पलकों में पपड़ी का जमाव होना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं।

संख्या बढ़ रही है, लोग ध्यान रखें

आइ फ्लू के मरीजों की संख्या पिछले एक सप्ताह से अचानक बढ़ गई है। लोगों को इसके प्रति ध्यान रखने की आवश्यकता है। लोग इसके लिए मेडिकल से आई ड्राप लेकर उपयोग करते हैं, जो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आई फ्लू के लक्षण नजर आ रहे हैं तो विशेषज्ञों से इलाज करवाना चाहिए। ताकि आंखों की किस लेयर पर है, यह पताकर बेहतर इलाज दे सके। इससे बचाव के लिए खानपान का ध्यान रखना चाहिए। खानपान में वह आहार शामिल करें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.