Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

इंदौर विकास प्राधिकरण बनाएगा 11 फ्लाईओवर

33

इंदौर। स्वच्छता में सिरमौर इंदौर में बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए नए फ्लाईओवर बनाने की कवायद जारी है। आने वाले वर्षों में बायपास, रिंग रोड सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर 24 फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की तैयारी है। इसमें 20 फ्लाईओवर और चार आरओबी शामिल हैं। सात स्थानों पर काम शुरू हो चुका है। अन्य स्थानों पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। शहर में पांच फ्लाईओवर और 11 आरओबी पहले ही बनाए जा चुके हैं।

इंदौर के यातायात को सुगम और सिग्नल रहित बनाने की कयावद की जा रही है। आने वाले वर्षों में शहर के सभी रेलवे समपार पर आरओबी बनेंगे ताकि ट्रेनों के आवागमन के कारण वहां अन्य वाहनों को रुकने की आवश्यकता नहीं पड़े। शहर के चार प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो चुका है।

बायपास पर भी दो फ्लाईओवर का कार्य जारी है। अन्य चौराहों पर भी जल्द ही कार्य शुरू होगा। लवकुश चौराहे पर 146 करोड़ रुपये में बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर के टेंडर भी हो चुके हैं। जल्द ही इसका कार्य भी शुरू हो जाएगा।

ये बनाएंगे फ्लाईओवर और आरओबी

इंदौर विकास प्राधिकरण – 11 फ्लाईओवर

भारतीय राष्ट्रीय विकास प्राधिकरण – 5 फ्लाईओवर

मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम – 4 फ्लाईओवर

लोक निर्माण विभाग – 4 आरओबी

आंकड़ों में

– 05 फ्लाईओवर पहले बन चुके

– 11 आरओबी पहले बन चुके

– 07 फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है शुरू

– 02 एलिवेटेड कारिडोर बनाने के लिए किया जा रहा सर्वे

दो एलिवेटेड कारिडोर का सर्वे

इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए एलिवेटेड कारिडोर बनाने की योजना तैयार की है। एजेंसी तय कर सर्वे कराया जा रहा है। कृषि कालेज से बायपास तक एलिवेटेड कारिडोर बनेगा। यह रिंग रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा। इसके अलावा बापट चौराहे से रेडीसन चौराहे तक भी एलिवेटेड कारिडोर के लिए सर्वे किया जा रहा है।

इंदौर विकास प्राधिकरण और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम बनाएंगे 15 फ्लाईओवर

इंदौर विकास प्राधिकरण और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम शहर में 15 फ्लाईओवर बनाएंगे। इंदौर विकास प्राधिकरण ने भंवरकुआं, लवकुश, फूटी कोठी और खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया है। आने वाले समय में महूनाका, गांधीनगर, एमआर-12 और बायपास स्थित टीपीएस चार, पांच और नौ योजनाओं के पास फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। वहीं मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम ने भी चार चौराहों आइटीपार्क चौराहा, सत्यसाईं चौराहा, देवास नाका और मूसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने के लिए सर्वे किया है।

रेलवे समपार पर बनेंगे आरओबी

शहर में रेलवे समपार पर चार आरओबी मांगलिया, बाणगंगा रेलवे समपार, माल गोदाम समपार, राजेंद्र नगर रेती मंडी पर बनाए जाएंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बायपास पर राऊ चौराहा, अर्जुन बड़ोदा, बेस्ट प्राइस, एमआर-10 पर फ्लाईओवर बनाएगा। इसमें राऊ और एमआर-10 में निर्माण शुरू हो चुका है।

शहर में 23 लाख से ज्यादा वाहन

शहर में वर्तमान में 23 लाख से ज्यादा वाहन हैं। इनके कारण चौराहों पर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होती है। भविष्य के इंदौर की परिकल्पना को देखते हुए फ्लाईओवर और आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इनके बनने से आवागमन आसान हो सकेगा।

इंदौर तेज गति से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। इसलिए शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए प्राधिकरण लगातार काम कर रहा है। भविष्य में सुगम यातायात के लिए आवश्यक फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, ताकि आवागमन आसान हो सके।

-जयपाल सिंह चावड़ा, अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.