Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नीतीश कैबिनेट में कुल 10 एजेंडों पर लगी मुहर, नियोजित शिक्षकों के वेतन संरक्षण को मिली स्वीकृति

36

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुल 10 एजेंडों पर मुहर लगी है। उसमें गंगा जल आपूर्ति के लिए 4515.70 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। नवादा में भी गंगा जल पहुंचाया जा रहा है। राजगीर और गया के शहरी क्षेत्रों में पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

साथ ही गाड़ियों के बकाया टैक्स के एकमुश्त भुगतान पर लगने वाले जुर्माना में छूट दी जाएगी। अगले छह माह के अंदर राशि भुगतान किए जाने पर जुर्माना नहीं लिया जाएगा। जुर्माना माफी पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। वहीं नियोजित शिक्षकों के वेतन संरक्षण की स्वीकृति भी दी गई है। 20 अगस्त 2020 से यह प्रभावी होगा। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नियोजित शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य सेवा नियुक्ति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति और इसे लागू करने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। चौथे कृषि रोड़ मैप में तीन करोड़ 16 लाख रुपए निकासी पर मुहर लगी है। शिवहर में  520 बेड का प्लस 2 आवासीय विद्यालय बनेगा। कुल 38 करोड़ रुपए खर्च से यह विद्यालय बनेगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के कन्या आवासीय विद्यालय के निर्माण पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.