Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का अनरिलीज गाना 'फैंटम' रिलीज होने पर विवाद, परिवार ने जताई कड़ी आपत्ति पंजाब में चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर और कई नेताओं ने दिया इस्... पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान: पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के 52 वार्डों में 28 नवंबर को ... लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने की जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना लुधियाना में 16 नवंबर तक बंद रहेगा हरनाम नगर रेलवे फाटक, मिड्डा चौक के पास मरम्मत कार्य के चलते रूट ... लुधियाना में वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन: ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 23.44 लाख वोटर दर्ज, जानें... लुधियाना में नगर निगम का बड़ा एक्शन: नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 11 अवैध निर्माण किए ध्वस्त, ए... राहुल गांधी का बड़ा दावा: कहा— मेरे फोन में मौजूद हैं सबूत, प्रधानमंत्री मुझसे आमने-सामने बहस करें भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार

हिंदू संगठनों के सहयोग ने पुलिस ने बचाई 75 गोवंश की जान दस आरोपितों पर केस दर्ज

48

खंडवा। क्रूरतापूर्वक गोवंश को भरकर ले जा रहे पांच ट्रालों को पुलिस ने हिंदू संगठनों के सहयोग से पकड़ा है। दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें पांच ट्रक ड्राइवर हैं। आरोपितों से 75 गोवंश और सात बछड़ों को मुक्त कराया गया। ट्रक में दम घुटने से दो केड़ों की मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर स्थित देशगांव के पास बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता और पुलिस ने गोवंश से भरे पांच ट्राले रोके थे। तलाशी लेने पर ट्रालों में क्रूरतापूर्वक गोवंश और बछड़ों को रखा गया था। इस पूरी कार्रवाई में एसआइ वासुरे और उनकी टीम सुबह तक लगी रही। रात करीब तीन बजे तक पशुओं को नीचे उतारा गया। 20 से अधिक गोवंश ने ट्राले से उतारने के दौरान ही बछड़े को जन्म दे दिया था। वहीं, एक ट्राले में दो बछड़े मृत मिले। सभी गोवंशियों को सिरसोद की गायत्री गोशाला भेजा गया।

ये आरोपित गिरफ्तार

देशगांव चौकी पुलिस ने ग्राम नादियखेड़ा (आगरा) निवासी हरेंद्र सिंह, जलगांव (फैजपुर) निवासी सोहेब, फिरोजाबाद मोतीगठी निवासी राजू खां, मलकापुर तालसवाड़ा निवासी अभय, अमलोह (मणिपुर) निवासी विनोद चौधरी, बालोड़ा (फैजपुर) बालोडा निवासी कैलाश पाटिल, पचोखरा (फिरोजाबाद) निवासी दिनेश सेन, जलगांव (सावदा निवासी शेख अनीज, फिरोजाबाद निवासी विजय जाट और नांदुरा (खंडाला) निवासी दीपक मेड़े को गिरफ्तार किया है। छैगांवमाखन थाना प्रभारी निरीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि ट्रालों को जब्त किया है। दस आरोपितों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियत में केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.