Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मणिपुर हिंसा पर संसद में आज भी हंगामा पेश हो सकता है दिल्ली वाला बिल

44

नई दिल्ली। संसद में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा जारी है। सोमवार को जैसे ही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि पहले मणिपुर पर चर्चा हो।

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। चाहें तो आज 2 बजे से चर्चा कर लीजिए। सभापति ने भी विपक्षी दलों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नियम 267 के तहत चर्चा के लिए अड़े रहे। नियम 267 के तहत चर्चा का मतलब है कि प्रधानमंत्री भी सदन में मौजूद रहें और अपना बयान दें।

हंगामा के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

APP को मिला AIMIM और SP का समर्थन

दिल्ली अध्यादेश बिल पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अरविंद केजरीवाल का साथ देने का फैसला किया है। ओवैसी का यह बयान अहम है, क्योंकि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन I.N.D.I.A. में AIMIM को शामिल नहीं किया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने भी बिल के खिलाफ वोट करने का फैसला किया है। शिवपाल का कहना है कि जब विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव दे रखा है, तो बिल पारित करने के बजाए पहले उस पर बहस होना चाहिए।

दिल्ली अध्यादेश बिल को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी किया है और उन्हें 4 अगस्त तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।

इस बीच, दिल्ली अध्यादेश बिल पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा, “आज संसद में पेश किया जाने वाला यह अध्यादेश अलोकतांत्रिक है। यह न सिर्फ देश के संविधान के खिलाफ है, बल्कि दिल्ली के 1.2 करोड़ लोगों के भी खिलाफ है। बीजेपी समझ गई है कि दिल्ली में उनका अस्तित्व खत्म हो गया है। हाईकमान ने दिल्ली सरकार को बर्बाद करने के लिए यह फैसला लिया है।’”

वहीं केंद्र सरकार ने एक आज कई अहम बिल पेश करने की योजना बनाई है। इनमें दिल्ली अध्यादेश बिल भी शामिल है। इस बिल पर भी संसद में हंगामा हो सकता है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रही है।

योजनाबद्ध हंगामों से सदन की गरिमा हो रही कम : बिरला

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को एक कार्यक्रम में विधानसभाओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के मंदिर हैं, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से किए जाने वाले हंगामों से सदन की गरिमा कम हो रही है। सदन की कार्यवाही में निरंतर व्यवधानों पर चिता जताते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। रविवार को असम विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करते हुए बिरला ने यह बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.