Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल ने कही ये बात बोले सियासी खेल नफरत पैदा कर रहा है

47

सनी देओल और अमीषा पटेल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ‘गदर 2’ के साथ 22 साल बाद सनी, तारा के किरदार में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी समय है। लेकिन हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल तारा सिंह के लुक में और अमीषा पटेल सकीना के लुक में नजर आई थीं। इस खास मौके पर सनी देओल से मीडिया ने कई सवाल किए। इस दौरान गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पर खुलकर अपनी बात रखी।

“ये एक पॉलिटिकल गेम है”

सनी देओल राजनीति पर भी बेबाक बोल बोले। गदर 2 में इस बार लाहौर दिखाया जाएगा, जहां से वह अपने बेटे को लाने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है। गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से उतना प्यार है, ये पॉलिटिकल गेम है, जो नफरत पैदा कर रहा है। यही चीज आप मेरी फिल्म में भी देखेंगे। लोग आपसी झगड़ा नहीं चाहते हैं। हम सब एक ही मिट्टी के बने हुए हैं। कहीं कुछ लेन-देन की बात नहीं होती, बात होती है तो सिर्फ इंसानियत की।”

भारत और पाकिस्तान की थीम पर ‘गदर 2’ की कहानी

बता दें कि ‘गदर 2’ की कहानी भी भारत और पाकिस्तान की थीम पर आधारित है। ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ से होने वाली है। ‘गदर 2’ की कहानी में तारा का बेटा बड़ा हो चुका है। फिल्म में तारा के बेटे जीते का किरदार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं। कुछ पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ गदर 2 में नया फ्लेवर देखने को मिलने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.