Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

Bigg Boss OTT 2: फिनाले से पहले बिग बाॅस के घर से बाहर हुईं आशिका भाटिया फैंस हुए हैरान

47

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की ओर पहुंच रहा है। बिग बाॅस ओटीटी को अपनी पहली फाइनलिस्ट भी मिल गई है, जो कि जिया शंकर है। शनिवार को वीकेंड का वार हुआ। इस दौरान सलमान ने हर बार की तरह फिर एक कंटेस्टेंट की क्लास लगाई। इस बार सलमान के निशाने पर एल्विश यादव रहे। वहीं, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हार को भी सलमान ने खूब फटकार लगाई। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस के घर से एक और सदस्य बाहर हो चुका है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि आशिका भाटिया घर से एविक्ट हो चुकी हैं।

3 हफ्ते में ही बेघर हुईं आशिका

बता दें कि आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बिग बॉस के घर में आई थीं। सिर्फ 2 से 3 हफ्ते के अंदर ही आशिका घर से बेघर हो गई हैं। इस हफ्ते मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड थीं, जिसमें से आशिका को बाहर का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, अभी तक इस बात को कोई भी अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आशिका भाटिया को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। ऐसे में देखा जाए तो मनीषा रानी इस हफ्ते बच गई हैं।

आशिका के एलिमिनेशन से फैंस हैरान

आशिका भाटिया दर्शकों का काफी अच्छा एंटरटेनमेंट कर रही थीं, उनका बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा था। ऐसे में आशिका का बिग बॉस के घर से बाहर हो जाना फैंस को काफी खटक रहा है। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि मनीषा रानी पहले तो दर्शकों को काफी एंटरटेन करती थीं। लेकिन अब वे स्मार्ट प्ले करने के कारण काफी बोरिंग होती जा रही हैं। वीकेंड के वार पर सलमान ने एल्विश यादव की क्लास लगाते हुए कहा कि उन्हें कुछ मीनिंगफुल करना चाहिए। इसके बाद एल्विश को उनकी मां से वीडियो काॅल पर बात भी करवाई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.