Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गौरी सावंत के किरदार में सुष्मिता सेन ने किया कमाल रिलीज हुआ ताली का धमाकेदार टीजर

36

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग सीरीज ताली को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है। वहीं, अब मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है। सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट गौरी सावंत की जिंदगी की कहानी है। गौरी सावंत सोशल वर्कर हैं और किन्नरों के हित के लिए काम करती हैं। ‘आर्या’ सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी के बाद अब सुष्मिता ताली में अपना कमाल दिखाने वाली हैं। ताली वेब सीरीज का डायरेक्शन रवि जाधव ने किया है। रिलीज किए गए टीजर में सुष्मिता दमदार लुक में नजर आ रही हैं।

किन्नर के लुक में नजर आईं सुष्मिता

एक्ट्रेस माथे पर बड़ी-बड़ी बिंदी लगाए और साड़ी पहने नजर आ रही हैं। टीजर की शुरुआत में सुष्मिता सेन की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वे खुद का परिचय देते हैं। इसके बाद माथे पर बिंदी लगाते हुए सीन की शुरुआत होती है और बैकग्राउंड में वाॅइस ओवर आता है, “नमस्कार मैं गौरी, जिसे कोई सोशल वर्कर कहता है, कोई किन्नर बुलाता है, तो कोई गेम चेंजर। ये कहानी इसी की है। गाली से ताली तक।” इस सीन में एक्ट्रेस गले में साईं बाबा का लॉकेट पहने होती हैं। इस टीजर को देखने के बाद लोग सुष्मिता की एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी ‘ताली’

‘ताली’ सीरीज 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। टीजर के पहले भी मेकर्स ने मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक डायलॉग भी था, “मैं ताली बजाती नहीं बजवाती हूं।” सुष्मिता सेन की ओटीटी पर एंट्री काफी धमाकेदार साबित हुई है। इससे पहले भी उनकी सुपरहिट वेब सीरीज आर्या को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। वहीं, तीसरे सीजन की शूटिंग जारी है। जल्द ही दर्शकों को ‘आर्या 3’ के साथ एक बार फिर सुष्मिता का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.