Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सड़क छाप गुंडों का दिनदहाड़े युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

85

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आपराधिक किस्म के लोगों में कानून और प्रशासन का बिल्कुल भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा, जिसके चलते ऐसे दबंग लोग आपराधिक किस्म की वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे। ऐसे ही आपराधिक किस्म की वारदात को अंजाम देता हुआ वायरल वीडियो जिले में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें बेखौफ दबंग एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और बेल्टों से ताबड़तोड़ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि  वीडियो वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड का बताया जा रहा है। जहां एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल मैनपुरी के करहल चौराहे पर स्थित श्रंगार नगर का रहने वाला पीड़ित युवक अनुभव राठौर दिल्ली में रहकर अपनी जीविका चलाने के लिए प्राइवेट नौकरी करता है। वह अपने घर से किसी काम को लेकर अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात दबंगों द्वारा बेरहमी से उसके साथ ताबड़तोड़ मारपीट की गई। वीडियो में 3-4 गुंड़े डंडों और बेल्ट से युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। जिसकी चर्चा अब जिले में तेजी के साथ हो रही है।

सड़क छाप गुंडे दिनदहाड़े वारदातों को दे रहे अंजाम
बताया जा रहा है कि दिनदहाड़े बेखौफ सड़क छाप गुंडे अपना तांडव दिखाते रहे और युवक को बेरहमी के साथ पीटते रहे लेकिन, किसी ने भी युवक को बचाने की जहमत नहीं उठाई। हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो बीते 28 तारीख की बताई जा रही है। घटना बेखौफ दबंगों की हैवानियत की दास्तां को बयां कर रही है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो जाने के बाद पुलिस ने अज्ञात गुंडों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उनको जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
मामले की जांच कर रहे सीओ सदर संतोष कुमार ने बताया वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.