Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक से दो हादसे कार चकनाचूर बाइक सवार महिला की मौत

66

भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के बालमपुर घाटी के मोड़ पर शुक्रवार रात करीब सवा ग्यारह एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई। वहीं एक और तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक एसयूवी में टक्कर मारने के बाद पहाड़ी से टकराकर पलट गया। ट्रक की चपेट में एक बाइक भी आ गई। हादसे में भोपाल से उदयपुरा रायसेन जा रही बाइक सवार महिला पल्लवी मेहरा की मौत हो गईं। जबकि ट्रक ने जिस कार को टक्कर मारी है, उस पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला रायसेन लिखा है। कार में सवार घायलों को उनके स्वजन विदिशा अस्पताल लेकर से रवाना हुए हैं। थाना प्रभारी सूखीसेवनिया ने हादसे में बाइक सवार महिला की मौत की पुष्ठि कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

थानाप्रभारी सूखीसेवनिया भरत सिंह राजपूत ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा ग्यारह बजे के करीब बालमपुर घाटी पर भोपाल-विदिशा मार्ग पर एक ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मारी। कार पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा रायसेन लिखा है। उसमें करीब तीन लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। उनको परिवार के लोग विदिशा लेकर रवाना हुए हैं। वहीं एक अन्य ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मारी है और वह आगे जाकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। इसमें एसयूवी में सवार सभी लोग सुरिक्षत है। हादसे में आगे चल रहे बाइक सवार चपेट में आए हैं। इसमें उदयपुर रायसेन जिले की रहने वाली महिला पल्लवी मेहरा की मौत हुई थी। वहीं बाइक पर महिला के साथ मौजूद हल्के राम को सिर में चोट लगी है। महिला के शव को हमीदिया अस्पताल भिजवाया है। बाकी ट्रक और कार को रास्ते हटाकर यातायात चालू किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.