Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अमित शाह का इंदौर दौरा कल सुबह 11 बजे से बदलेगी यातायात व्यवस्था

55

इंदौर। शहर में रविवार को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते यातायात प्रबंधन पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने बताया कि कनकेश्वरी मैदान में दोपहर 3 बजे कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

गृह मंत्री का एयरपोर्ट से होटल का रूट

गृह मंत्री शाह एयरपोर्ट टी, थाना एरोड्रम के सामने, कालानी नगर चौराहा, वायरलेस-टी, किला मैदान, महेश गार्ड लाइन, मरीमाता चौराहा, शिवालय, भंडारी तिराहा, कुलकर्णी भट्टा, सुभाष नगर, परदेशीपुरा चौराहा, कनकेश्वरी मन्दिर, आइटीआइ, एक्सिस बैंक तिराहा, धन्नालाल चौकसे लेफ्ट टर्न होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वे मारुति नगर चौराहा, बापट चौराहा से होते हुए मैरियट पहुंचेंगे।

भारी वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग

उज्जैन से लवकुश चौराहे की ओर आने-जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन सांवेर से बाएं मुड़कर क्षिप्रा होते हुए इंदौर, पीथमपुर, धार की ओर आ-जा सकेंगे। इंदौर शहर/राऊ, मांगलिया बायपास से आने-जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन क्षिप्रा से होकर सांवेर होकर उज्जैन आ-जा सकेंगे।

जनसामान्य के लिए यातायात मार्ग

विजय नगर से लवकुश चौराहे तक आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहन देवास नाका/विजय नगर से रसोमा चौराहा, एलआइजी चौराहा, पलासिया चौराहा या पाटनीपुरा चौराहा, मालवा मिल चौराहा से रीगल तिराहा, नगर निगम, सुभाष चौक से मरीमाता या राजवाड़ा की ओर आ-जा सकेंगे। इसी प्रकार विजय नगर से रेडिसन चौराहा, रोबोट चौराहा, खजराना चौराहा, पिपलियाहाना चौराहा या रिंग रोड से वाहनों का आवागमन किया जा सकेगा।

अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए परिवर्तित मार्ग

– झाबुआ, आलीराजपुर, धार के कार्यकर्ताओं के वाहन बेटमा, नावदा पंथ अंडर ब्रिज से लेफ्ट टर्न लेकर सुपर कारिडोर, लवकुश चौराहा, एमआर-10 ओवर ब्रिज, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहन निर्माणाधीन आइएसबीटी के मैदान में खड़े होंगे।

– सांवेर और विधानसभा क्षेत्र-1 से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन लवकुश चौराहा, एमआर-10 ओवर ब्रिज, चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारेंगे।

– बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन राऊ, बायपास से होकर कनाडिया ओवर ब्रिज के आगे लेफ्ट कट पाइंट से सर्विस रोड होटल द पार्क, लाभगंगा चौराहा, स्टार चौराहा, रेडिसन चौराहा, बाम्बे हास्पिटल चौराहा, देवास नाका/ निरंजनपुर चौराहा, 136 स्कीम चौराहा होकर बापट चौराहें पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहन यू टर्न लेकर नक्षत्र गार्डन के पीछे सिका स्कूल के सामने खाली मैदान/ रोड पर पार्किंग में खड़े होंगे।

– विधानसभा सांवेर के क्षिप्रा, मांगलिया की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहन देवास नाका से होकर कार्यक्रम स्थल के पास बापट चौराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारने के बाद सभी वाहनों को नक्षत्र गार्डन के पीछे सिका स्कूल के सामने खाली मैदान/रोड पर खड़ा करेंगे।

– वीआइपी वाहन, अधिकारियों के वाहन और पास धारक वाहन आइटीआइ ड्राइविंग स्कूल के मैदान में पार्क होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.