Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे चार नाबालिग— तीन की डूबने से मौत इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-प... ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीड... मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम ज... छठ महापर्व पर पटना में अनोखी शुरुआत, मात्र 2100 रुपए में हेलिकॉप्टर से करें गंगा घाटों के हवाई दर्शन झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी...

अंजू के बाद चीनी महिला प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे दोनों

49

पेशावर।  एक और लड़की के प्यार के लिए सीमा पार करने की खबर सामने आई है। सीमा और अंजू के बाद एक चीनी महिला ने ऐसा किया है। वह पाकिस्तानी लवर से मिलने खैबर पख्तूनख्वा प्रांच पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, महिला की दोस्ती युवक से स्नैपचैट के जरिए हुई थी और प्यार हो गया।

21 वर्षीय युवती को 18 साल के लड़के से हुआ प्रेम

स्थानीय मीडिया के अनुसार, महिला की पहचान सुन गाओ फेंग के रूप में हुई है। वह तीन महीने ट्रेवल वीजा पर चीन से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। 21 वर्षीय गाओ से 18 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। जावेद अफगानिस्तान की बॉर्डर से लगे बाजौर जिले का रहने वाला है।

मामा के घर ले गया जावेद

सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद गाओ फेंग को अपने गृहनगर के बजाय समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया। पुलिस के अनुसार, दोनों तीन साल से स्नैपचैट के जरुए संपर्क में थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई।

महिला के यात्रा दस्तावेज सही

जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने बताया कि महिला को पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। चीनी महिला के ट्रेवल दस्तावेज सही हैं।

भारत की अंजू भी पाकिस्तान पहुंची

चीनी लड़की के पाकिस्तान जाने की खबर ऐसे समय में आई जब भारतीय महिला अंजू अपने दोस्त नसरुल्ला से मिलने के लिए चली गई। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपानकर निकाल कर लिया। अब उसका नाम फातिमा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.