Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल ने कही ये बात बोले सियासी खेल नफरत पैदा कर रहा है

16

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ‘गदर 2’ के साथ 22 साल बाद सनी, तारा के किरदार में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी समय है। लेकिन हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल तारा सिंह के लुक में और अमीषा पटेल सकीना के लुक में नजर आई थीं। इस खास मौके पर सनी देओल से मीडिया ने कई सवाल किए। इस दौरान गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पर खुलकर अपनी बात रखी।

“ये एक पॉलिटिकल गेम है”

सनी देओल राजनीति पर भी बेबाक बोल बोले। गदर 2 में इस बार लाहौर दिखाया जाएगा, जहां से वह अपने बेटे को लाने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है। गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से उतना प्यार है, ये पॉलिटिकल गेम है, जो नफरत पैदा कर रहा है। यही चीज आप मेरी फिल्म में भी देखेंगे। लोग आपसी झगड़ा नहीं चाहते हैं। हम सब एक ही मिट्टी के बने हुए हैं। कहीं कुछ लेन-देन की बात नहीं होती, बात होती है तो सिर्फ इंसानियत की।”

भारत और पाकिस्तान की थीम पर ‘गदर 2’ की कहानी

बता दें कि ‘गदर 2’ की कहानी भी भारत और पाकिस्तान की थीम पर आधारित है। ‘गदर 2’ फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ से होने वाली है। ‘गदर 2’ की कहानी में तारा का बेटा बड़ा हो चुका है। फिल्म में तारा के बेटे जीते का किरदार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं। कुछ पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ गदर 2 में नया फ्लेवर देखने को मिलने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.