Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी... Kanpur Millionaire Pharma Trader Murder: करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में चौंकाने वा... Uttar Pradesh Crime News: महोबा में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, मामूली बात पर मां की हत्या कर गिरफ्तार ... Run For Safe Digital Bharat Chandigarh: ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, ग... Haryana Road Accident Update: सिरसा सड़क हादसे में मची चीख-पुकार, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर... Haryana Fatal Bike Crash: हांसी के नारनौंद क्षेत्र में हुआ खौफनाक सड़क हादसा, तीन परिवारों में पसरा ... Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ...

खाना नहीं मिला तो दिल्ली में धरना जा रहे किसानों ने ट्रेन रोकी भोजनालय में छीनाझपटी की

47

इटारसी। आइआरसीटीसी द्वारा संचालित एफटीआर स्पेशल ट्रेन में सवार रायल सीमा-आंध्रप्रदेश के सैकड़ों किसानों ने गुरुवार शाम इटारसी जंक्शन पर जमकर हंगामा किया। ट्रेन में खाना नहीं मिलने से किसान भड़क गए। उन्होंने करीब 12 बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका। साथ ही रेल भोजनालय पर खाने के पार्सल को लेकर छीनाझपटी की।

इस विवाद के चक्कर में करीब 40 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म एक पर खड़ी रही। रेल सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस रेलवे के अधिकारी समझाइश देने पहुंचे, इसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। ये किसान धरने में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार आइआरसीटीसी द्वारा संचालित 07015 एफटीआर स्पेशल ट्रेन आधंप्रदेश के रेनीगुंटा से दिल्ली जा रही थी। इस ट्रेन में किसान एवं युवा सवार थे। ट्रेन बुक कराने वाले बी शिवा नवीन कुमार ने बताया कि आइआरसीटीसी से खाने को लेकर विवाद नहीं था, बल्कि हमने इटारसी स्टेशन पर खाना पार्सल का आर्डर किया था।

इस सप्लाई में पैकिंग की कमी और अन्य समस्या को लेकर किसान भड़क गए थे, बाद में यह समस्या हल हो गई। उन्होंने बताया कि कर्नाटका में केन्द्र की भाजपा सरकार अपरभद्रा सिंचाई परियोजना ला रही है। इससे तेलंगाना, आंधप्रदेश, रायल सीमा एवं पड़ोसी जिलों के किसानों को पानी नहीं मिलेगा।

इस परियोजना के विरोध में रायल सीमा डेवलपमेंट के बैनर तले सैकड़ों किसान एवं युवा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को धरना देने के लिए जा रहे हैं।

इधर, आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक केके सिंह का कहना है कि आंध्रप्रदेश की एक फर्म ने 18 बोगी की एक ट्रेन किराए पर ली थी, इसका प्रबंध हमने किया था। इसमें खाना सप्लाई को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, इसके बावजूद यात्रियों ने हंगामा किया। इस बारे में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फर्म ने सिर्फ ट्रेन किराए का भुगतान किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.