Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

रूपझर के गोदरी टोला में महिला को सांप ने काटा झाड़फूंक में चली गई जान

15

उकवा बालाघाट। रूपझर के गोदरी टोला में बुधवार देर रात्रि महिला को सांप ने काट लिया। झाड़फूंक के चक्कर में जान चली गई। पुलिस ने शव बरामद किया। महिला के पति डुलीचंद टेकाम ने बताया कि रात्रि लगभग डेढ़ बजे पत्नी पार्वती शोर मचाते हुए जागी और पूरे परिवार को उठाया। उसने बताया कि उसे सांप ने काट लिया है। वहीं, झाड़फूंक करने वालों के कहने पर सांप को मछली पकड़ने वाली जाल में पकड़कर रखा गया था। समय पर उपचार नहीं मिलने पर महिला की मौत हो गई।

रात चार बजे तक चला झाड़फूंक से उपचार

पार्वती का झाड़फूंक करने वाले करीब आठ से दस लोगों ने रात्रि दो बजे से उपचार किया। जब सुबह तड़के चार बजे पार्वती बेहोश हो गई और दम तोड़ दिया। बताया गया है कि महिला की तीन बेटियां दो बेटे हैं।

सांप के डसने पर सरकारी अस्पताल में कराएं उपचार

गुरुवार सुबह वनरक्षक सचिन पदमें को जानकारी मिलने को पर पकड़े गए सांप को लेने ग्राम गोदरी टोला गए। जिन्होंने महिला के परिजन सहित आसपास के लोगों को बताया कि यदि किसी को भी सांप काटता है तो उसको तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर जाएं, जिससे आहत को समय उपचार मिलने से उसकी जान बच जाएगी। सांप के काटने पर गांव में झाड़फूंक और ओझा के चक्कर में न पड़े। यह सब अंधविश्वास है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जानकारी देकर अवगत भी कराया जाता है।

सरकारी अस्पताल ले जाने की बजाए झाड़फूंक में समय व्यतीत कर दिए

ग्राम गोदरी टोला में की महिला को परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में ले जाने की बजाए झाड़फूंक में समय व्यतीत कर दिए, जिससे महिला की मौत हो गई। शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

वीरेंद्र वरकड़ेए थाना प्रभारी पुलिस थाना रूपझर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.