Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीजापुर-छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

35
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान का तेजी से असर देखने को मिल रहा है। जहां बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों को ढेर किया है।  वहीं दूसरी तरफ सुकमा में सर्चिंग में निकले जवानों ने एक नक्सली डॉक्टर कमांडर को गिरफ्तार किया है।‌

जानकारी के मुताबिक सुकमा से डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। जहां नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी की डॉक्टर टीम की कमांडर महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया है। जब महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया इस दौरान वह नक्सलियों की काली वर्दी पहने हुए थी।

जवानों ने महिला नक्सली को सुरक्षित केरलापाल थाने लाया और अब उसे उसी नक्सली वर्दी में जेल भेजा जा रहा है। आपको बता दें की यह पहली ऐसा मामला है जब नक्सली को वर्दी पहने गिरफ़्तार कर जेल भी वही वर्दी पहने भेजा जा रहा है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया सर्चिंग पर निकले जवानों ने उक्त नक्सली को मुठभेड़ के दौरान गिरफ़्तार किया है। महिला नक्सली बारसे मुये पर पाँच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था। जो नक्सलियों की एसीएम कैडर की नक्सली है।

बीजापुर जिले में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जवानों ने मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराने की खबर सामने आई है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सुरक्षाबलों के जवान अब भी मौक़े पर मौजूद हैं और रूक रूक मुठभेड़ अभी जारी है। वहीं पुरे मामले पर बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया पर वे जवानों के सम्पर्क में हैं और जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कही है। जबकी सूत्रों ने बताया की मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों को मार गिराया है।जवानों की सर्चिंग पुरे इलाक़े में जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.