Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज...

MP Election 2023: इंदौर के विधानसभा क्षेत्र-5 में नहीं गिने जाएंगे एक बूथ के वोट, हार-जीत का अंतर कम रहा तो खुलेगी वीवीपैट

38

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र-5 के एक बूथ के वोट गिनती में शामिल नहीं होंगे। बूथ नंबर 121 के वोटों की गिनती उसी स्थिति में होगी जब लगेगा कि ये वोट परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं। खजराना क्षेत्र के इस बूथ पर मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी की गलती से यह स्थिति बनी है। खास बात है कि मतगणना के दौरान कहीं भी यदि मशीनों का डिस्प्ले खराब हुआ या तकनीकी दिक्कतें आई तो उन मशीनों को भी मतगणना से इसी प्रक्रिया के तहत दूर रखा जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र-5 के बूथ में मतदान शुरू होने से पहले कराए गए माक पोल की प्रक्रिया में हुई लापरवाही इसकी वजह बनी है। नियमानुसार माक पोल के वोट डलने के बाद उन्हें मतदान शुरू होने से पहले डिलीट किया जाता है। इस बूथ में पीठासीन अधिकारी ने माक पोल में 51 वोट तो डलवाए, लेकिन उन्हें डिलीट करना भूल गया। बूथ में कुल 817 वोट डाले गए थे। ईवीएम सील होने के बाद अब यह गड़बड़ी पता चली है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति ली।

कांग्रेस ने दिया था लिखित आवेदन

कांग्रेस की आपत्ति के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के तय निर्देश को आधार बनाते हुए मशीनों को प्रारंभिक दौर की मतगणना से दूर रखने के आदेश दिए हैं। क्षेत्र-5 के कांग्रेस के चुनाव संचालक अमन बजाज के अनुसार इस बारे में हमने लिखित आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया था। उन्होंने प्रक्रिया तय की है। जरूरी हुआ तो अंत में मशीनों के बजाय बूथ की वीवीपैट की पर्चियों की गिनती होगी, क्योंकि माक पोल में वीवीपैट की पर्चियां नहीं पड़ती है।

निर्वाचन के नियम तय है

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने कहा कि ऐसी स्थिति के लिए निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश और तय प्रक्रिया है। माक पोल के वोट मशीन से नहीं हटाने की स्थिति में उन मशीनों को अलग रखा जाएगा। उस क्षेत्र में अंतिम गणना की स्थिति में यदि हार-जीत का अंतर ज्यादा होता है और बूथ के वोट से परिणाम प्रभावित नहीं होता है तो उन मशीनों की गिनती नहीं होगी। लेकिन यदि मुकाबला नजदीकी रहा तो फिर वीवीपैट के वोट गिने जाएंगे। यह प्रक्रिया मशीनों में डिस्प्ले की परेशानी आने व तकनीकी दिक्कत होने की स्थिति में भी लागू होगी। ऐसी मशीनों को शुरुआती चरण में आरओ के पास सुरक्षित रखा जाएगा। अंतर कम होने पर उनकी वीवीपैट की गिनती होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.