Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

Tulsi Puja: घर में रखनी चाहिए इस तरह की तुलसी, होगा मां लक्ष्मी का आगमन, मिलेगी तरक्की

41

इंदौर। हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है। तुलसी कई प्रकार की होती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में रामा या श्यामा तुलसी लगाते हैं और उसकी प्रतिदिन पूजा करते हैं। दोनों तुलसी का अपना महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों तुलसी के पौधों में से कौन-सा पौधा घर में रखना लाभकारी होता है। तुलसी के 5 प्रकार बताए गए हैं। सबका अपना-अपना महत्व माना जाता है।

5 प्रकार की होती है तुलसी

1) श्यामा तुलसी

2) रामा तुलसी

3) श्वेत तुलसी

4) वन तुलसी

5) नींबू तुलसी

श्यामा तुलसी की पहचान

श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। इसके अलावा यह तुलसी भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय मानी जाती है। इस तुलसी को तुलसी को कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। श्यामा तुलसी भी कई लोग अपने घर में लगाते हैं और रोज इसकी पूजा करते हैं।

रामा तुलसी की पहचान

रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसे रामा तुलसी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह भगवान राम की प्रिय मानी जाती है। इसकी पत्तियों का स्वाद मीठा होता है। तुलसी दोनों ही तरह की घर में रखी जा सकती हैं, लेकिन रामा तुलसी को घर में रखना अधिक लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसकी प्रतिदिन पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.