Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते पर सनी देओल ने कही ये बात बोले सियासी खेल नफरत पैदा कर रहा है

20

सनी देओल और अमीषा पटेल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। ‘गदर 2’ के साथ 22 साल बाद एक्टर तारा के किरदार में बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन हाल ही में मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल तारा सिंह के लुक में और अमीषा पटेल सकीना के लुक में नजर आई थीं। इस खास मौके पर सनी देओल से मीडिया ने कई सवाल किए। इस दौरान गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पर खुलकर अपनी बात रखी।

“ये एक पॉलिटिकल गेम है”

सनी देओल ने राजनीति पर भी बेबाक बोल बोले। गदर 2 में इस बार लाहौर दिखाया जाएगा, जहां से वह अपने बेटे को लाने के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है। गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से उतना प्यार है, ये पॉलिटिकल गेम है, जो नफरत पैदा कर रहा है। यही चीज आप मेरी फिल्म में भी देखेंगे। लोग आपसी झगड़ा नहीं चाहते हैं। हम सब एक ही मिट्टी के बने हुए हैं। कहीं कुछ लेन-देन की बात नहीं होती, बात होती है तो सिर्फ इंसानियत की।”

भारत और पाकिस्तान की थीम पर गदर 2 की कहानी

बता दें कि गदर 2 की कहानी भी भारत और पाकिस्तान की थीम पर आधारित है। गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ से होने वाली है। गदर 2 की कहानी में तारा का बेटा बड़ा हो चुका है। फिल्म में तारा के बेटे जीते का किरदार अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभा रहे हैं। कुछ पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ गदर 2 में नया फ्लेवर देखने को मिलने वाला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.