Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

दोस्त देवास से अगवा कर छात्रा को भोपाल लाया होटल में किया दुष्कर्म

34

भोपाल। देवास की छात्रा को उसका दोस्त अगवा कर भोपाल लाया था। हनुमानगंज थाना इलाके में एक होटल में उसने छात्रा के साथ ज्यादती की थी। करीब एक वर्ष पहले हुई इस घटना में पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपित दोस्त के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

हनुमानगंज थाना पुलिस के मुताबिक देवास में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की 11 वीं में पढ़ती है। छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि साथ पढ़ने के दौरान उसकी दोस्ती साहिल से हो गई थी। उनके बीच बातचीत होने लगी थी। 23 जून 2022 को साहिल घुमाने के बहाने से उसे अपने साथ भोपाल लाया था।

होटल में साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। देवास वापस लौटने के कुछ दिनों बाद साहिल ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी थी। पिछले दिनों छात्रा ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद देवास थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी। देवास पुलिस ने शून्य पर अपहरण, दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी हनुमानगंज थाने भेज दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तार के लिए देवास जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.