Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...

स्कूली छात्राओं ने बताया मताधिकार का महत्व

58

बिलासपुर। शत-प्रतिशत मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। शासकीय कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी शपथ ले रहे हैं। स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बेटियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही गांव-गांव में जागरुकता अभियान भी चला रही हैं।

चकरभाठा के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में बेटियों ने मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान को लेकर संदेश दिया। मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही गांव में जागरुकता रैली भी निकाली। बेटियों के अलावा छात्रों ने भी इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। छात्राओं ने स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रों ने मतदान के संबंध में अपनी बात भी रखी। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को आवश्यक बताया। मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरुक रहने की बात भी कही। मस्तूरी ब्लाक के एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में महेश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत मताधिकार की शपथ दिलाई गई। स्वीप भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम नागरिकों एवं मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने के लिए आयोजित किये जाते है ताकि उनकी जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इंटरनेट मीडिया के जरिए जागरुकता

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मताधिकार के प्रयोग के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है। शासकीय कार्यालयों व स्कूलों के अलावा इंटरनेट मीडिया के जरिए भी यह अभियान चलाया जा रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई जा रही मानव श्रृंखला और मताधिकार के प्रयोग को लेकर बताई जा रही बातों को इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड भी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.