Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ट्राले में लगी आग से हुए विस्फोट चालक जिंदा जला

41

आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम भंवरा में पीर की दरगाह के समीप नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के पाइप प्लांट के समीप ट्राले में आग लगने से ट्राले में सवार चालक की दर्दनाक मौके पर ही जलने से मौत हो गई। उक्त ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए, जो जांच का विषय है। आग लगने की सूचना मिलते ही आष्टा थाना के उपनिरीक्षक सीएल रैकवार मौके पर पहुंचे, वही दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा-पार्वती परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राले के केबिन में 27 जुलाई गुरुवार सुबह आग लग गई हादसे में ट्राला चालक की जलकर मौत हो गई। ट्राला भंवरा के पास बने डिपो से पाइप का परिवहन के लिए जा रहा था। सुबह करीब सवा आठ बजे ट्राले के केबिन में आग लग गई,एक के बाद एक ब्लास्ट भी उक्त ट्राले के केबिन में हुए। आग इतनी तेजी से लगी कि उसमें ड्राइवर बुरी तरह से जल गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसने ट्राले का आगे का कांच फोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर किसी चीज में अंदर उलझ गया और वह निकल नहीं पाया। उप निरीक्षक सीएल रैकवार के अनुसार मृतक की पहचान संदीप पिता हरिनारायण गोस्वामी आयु 28 वर्ष निवासी सांवरसिया राजगढ़ जिला के रूप में हुई है। जिले में लंबे समय से नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का काम चल रहा है। ड्राइवर संदीप राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.