Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

BJP-RSS सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं, भड़के राहुल गांधी बोले- इनकी विचारधारा ने ही मणिपुर को जलाया

24

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने बेंगलुरु में भारतीय युवा कांग्रेस के अधिवेशन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए यह आरोप भी लगाया कि मणिपुर और देश के कुछ अन्य हिस्सों में जो हो रहा है, उससे भाजपा एवं आरएससस के लोगों को कोई दर्द नहीं हो रहा है।

सत्ता के लिए ये सारे देश को जला देंगे
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मणिपुर के लिए क्या कर रहे हैं? वह मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वह जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा-आरएसएस सिर्फ सत्ता चाहती है और सत्ता पाने के लिए ये कुछ भी कर सकती है। सत्ता के लिए ये मणिपुर को जला देंगे, सारे देश को जला देंगे। इनको देश के दुख और दर्द से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

उनका यह भी कहना था, ‘‘भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस की विचारधारा- संविधान की रक्षा, देश को जोड़ने और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ने की है, वहीं भाजपा-आरएसएस चाहती है कि कुछ चुनिंदा लोग यह देश चलाएं और देश का सारा धन उन्हीं के हाथ में हो।” राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा, ‘‘आपके दिल में देशप्रेम है। जब देश को चोट लगती है, देश के किसी नागरिक को चोट लगती है तो आपके दिल को भी चोट लगती है। आप उदास हो जाते हैं। मगर भाजपा-आरएसएस के लोगों को कोई दुःख नहीं, कोई दर्द नहीं हो रहा, क्योंकि ये हिंदुस्तान को बांट रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.