Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

अविश्वास प्रस्ताव लाने से और काले कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा, केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज

43

मणिपुर हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष चाहता है कि पीएम मोदी मणिपुर हिंसा पर सदन में बयान दें और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से और काले कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा।

काले कपड़े पहनने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा था कि वे (विपक्ष) 2023 में एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। इसके लिए अच्छी तैयारी करिए। वे तैयारी करके आएं हैं लेकिन उनकी तैयारी अच्छी नहीं है। जोशी ने कहा कांग्रेस ने अन्य विपक्षी पार्टियों से बगैर किसी सलाह मशविरा किए उसने अविश्वास प्रस्ताव दिया है। पहले उन्हें विपक्षी पार्टियों का कॉन्फिडेंस जीतना चाहिए, बाद में वो लोगों के कॉन्फिडेंस के बारे में बात करें। जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी जी के कॉन्फिडेंस की बात है तो देश की जनता ने 2014 और 2019 में तो दिखा दिया है अब 2024 में भी दिखाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव लाने और काले कपड़े पहनने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।”

अविश्वास प्रस्ताव पर इस बार भी सिखाएंगे सबक 
बता दें कि लोकसभा में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पिछले नौ सालों में यह दूसरी बार है जब केंद्र सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। साल 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को पहले भी सबक सिखाया है और इस बार भी सिखाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.