Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
डेराबस्सी के पास स्थित हमायूंपुर गांव के एक ड्राइवर की बदली किस्मत, दिवाली बंपर लॉटरी में जीता 12 कर... सोनीपत के बारोटा गांव में किराए के कमरे में लगी भीषण आग, गृहस्थी और दो मोटरसाइकिलें जलकर खाक पूर्व मंत्री अनूप धानक की बहन और कुडल गांव की सरपंच समेत चार लोगों पर सरकारी ग्रांट गबन व फर्जी हस्त... हरियाणा सरकार ने कृषि उपज के भंडारण और विपणन को मजबूत करने के लिए मंजूर की नई कोल्ड चेन नीति चंडीगढ़ में हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सोहना में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर केंद्रीय मंत्र... हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पा... चंडीगढ़ में हरियाणा के भीतर खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया संपन्न, अब केवल उठान कार्य... जुलाना के फतेहगढ़ गांव में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या औ... हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित हिसार के महिला छात्रावासों में अब सिर्फ महिला कर्मचारियों की होगी तैनाती, पुरुष स्टाफ को हटाया जाएगा

कराची में मरी माता मंदिर पर चलाया बुलडोजर 150 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त

61

पाकिस्तान के कराची में 150 साल पुराने के हिंदू मंदिर, मरी माता मंदिर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। .ये मंदिर कराची के सोल्जर बाजार में स्थित था। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि ये काम शुक्रवार की देर रात को हुआ, जब इलाके में बिजली नहीं थी। कुछ लोग खुदाई करने वाले उपकरणों और बुलडोजर के साथ पहुंचे और मंदिर की पूरी संरचना को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। डॉन के अनुसार, निवासियों ने कथित तौर पर बुलडोजर और अन्य उपकरण चलाने वाले व्यक्तियों को ‘कवर’ देने के लिए एक पुलिस वाहन की भी मौजूदगी देखी। बता दें कि पिछले साल जून में ही मरी माता मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया गया था।

अतिक्रमण की साजिश

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह मंदिर लगभग 400 से 500 वर्ग गज में फैला हुआ है और इस पर काफी समय से अतिक्रमण करने वालों की नजर थी। इस मंदिर का प्रबंधन मदारसी हिंदू समुदाय के पास है। इससे पहले मंदिर प्रबंधन पर इसे खाली करने के लिए ये कहते हुए का दबाव डाला गया गया, कि यह बहुत पुरानी और खतरनाक संरचना है। मंदिर प्रबंधन ने बहुत दबाव के बाद अनिच्छा से अधिकांश देवताओं को पास के एक छोटे से कमरे में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद वे मंदिर का जीर्णोद्धार करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही इसे बिल्कुल जमींदोज कर दिया गया।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की चर्चा

मदारसी हिंदू समुदाय के लोगों ने बताया कि दो लोगों द्वारा उन्हें ये जगह छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था।उन्होंने किसी अन्य पार्टी को 7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में बेचने की भी चर्चा की थी। खरीदार वहां एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कुछ जाली दस्तावेजों का भी उल्लेख किया है, जिसकी मदद भूखंड के पट्टे को वाणिज्यिक पट्टे में बदलने में मदद मिली। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, समुदाय ने अनुरोध किया है कि पाकिस्तान-हिंदू परिषद, मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और सिंध पुलिस के महानिरीक्षक इस पर ध्यान दें और घटना की तुरंत जांच करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.