Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

कराची में मरी माता मंदिर पर चलाया बुलडोजर 150 साल पुराना हिंदू मंदिर ध्वस्त

33

पाकिस्तान के कराची में 150 साल पुराने के हिंदू मंदिर, मरी माता मंदिर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। .ये मंदिर कराची के सोल्जर बाजार में स्थित था। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि ये काम शुक्रवार की देर रात को हुआ, जब इलाके में बिजली नहीं थी। कुछ लोग खुदाई करने वाले उपकरणों और बुलडोजर के साथ पहुंचे और मंदिर की पूरी संरचना को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। डॉन के अनुसार, निवासियों ने कथित तौर पर बुलडोजर और अन्य उपकरण चलाने वाले व्यक्तियों को ‘कवर’ देने के लिए एक पुलिस वाहन की भी मौजूदगी देखी। बता दें कि पिछले साल जून में ही मरी माता मंदिर में हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को तोड़ दिया गया था।

अतिक्रमण की साजिश

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह मंदिर लगभग 400 से 500 वर्ग गज में फैला हुआ है और इस पर काफी समय से अतिक्रमण करने वालों की नजर थी। इस मंदिर का प्रबंधन मदारसी हिंदू समुदाय के पास है। इससे पहले मंदिर प्रबंधन पर इसे खाली करने के लिए ये कहते हुए का दबाव डाला गया गया, कि यह बहुत पुरानी और खतरनाक संरचना है। मंदिर प्रबंधन ने बहुत दबाव के बाद अनिच्छा से अधिकांश देवताओं को पास के एक छोटे से कमरे में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद वे मंदिर का जीर्णोद्धार करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही इसे बिल्कुल जमींदोज कर दिया गया।

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की चर्चा

मदारसी हिंदू समुदाय के लोगों ने बताया कि दो लोगों द्वारा उन्हें ये जगह छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था।उन्होंने किसी अन्य पार्टी को 7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में बेचने की भी चर्चा की थी। खरीदार वहां एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कुछ जाली दस्तावेजों का भी उल्लेख किया है, जिसकी मदद भूखंड के पट्टे को वाणिज्यिक पट्टे में बदलने में मदद मिली। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, समुदाय ने अनुरोध किया है कि पाकिस्तान-हिंदू परिषद, मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और सिंध पुलिस के महानिरीक्षक इस पर ध्यान दें और घटना की तुरंत जांच करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.