Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

के खजुराहो में पांचवां हेलिकाप्टर एवं लघु विमान शिखर सम्मेलन आज ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे उद्घाटन

43

छतरपुर (नप्र)। खजुराहो से जल्द ही नजदीकी छोटे शहरों तक हेलीकाप्टर और छोटे विमान उड़ान भरते हुए नजर आएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए मंगलवार को खजुराहो में 5वां हेलिकाप्टरए वं लघु विमान शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन नागरिक उड्डयन मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार, पवन हंस लिमिटेड और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगी। ‘अंतिम मील तक पहुंचना: हेलीकाप्टर और छोटे विमानों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी’ विषय पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सुबह दस बजे होगा।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और खजुराहो सांसद वी डी शर्मा इस दौरान खजुराहो एयरपोर्ट पर दो उड़ान प्रशिक्षण अकादमी का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में खजुराहो सहित बुंदेलखंड की एयर कनेक्टविटी पर फोकस किया जाएगा। इस अवसर पर उड़ान 5.2, हेली सेवा मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत होगी। साथ ही हेलीकाप्टर क्षेत्र में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार सम्मेलन में सभी उद्योग हितधारकों और नीति निर्माताओं के लिए भारतीय हेलीकाप्टर और छोटे विमान उद्योग के विकास की कहानी पर चर्चा करने के लिए एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा। वर्तमान व संभावित पर्यटन हाटस्पाट वाले स्थलों पर हेलिकाप्टर और लघु विमान की कनेक्टिविटी को निर्बाध सेवाएं प्रदान करके बढ़ावा देना समिट का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

खजुराहो में हेलीकाप्टर प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ के बाद नजदीकी शहरों तक हेलिकाप्टर कनेक्टविटी बढ़ेगी। आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बाढ़ के दौरान आपदा प्रबंधन, बचाव अभियान आदि में हेलिकाप्टर का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा खजुराहो से नजदीकी छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने का रियल मैप भी तैयार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.