Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

निगम का दावा- पशुओं को शहर से बाहर कर दिया याचिकाकर्ता ने कहा- नष्ट कर रहे हरियाली

18

 इंदौर । नगर निगम का दावा है कि पशुओं को इंदौर शहर से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है। अन्य शहरों से पशुओं के इंदौर आने पर भी रोक लगा दी है। इधर, याचिकाकर्ता का कहना है कि शहर की सड़कों पर अब भी पशु नजर आ रहे हैं। एक तरफ निगम और शासन पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का दावा कर रहे हैं, दूसरी तरफ पशु हरियाली को नष्ट कर रहे हैं। निगम के पास इनसे निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में वर्षाकाल में पौधारोपण करने वाले हतोत्साहित हो रहे हैं।

इंदौर में पशुओं की समस्या को लेकर प्रस्तुत जनहित याचिका में सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका डूइंग नीडफुल एसोसिएशन यंग पीपुल नामक स्वयंसेवी संगठन ने दायर की है। याचिकाकर्ता की तरफ से एडवोकेट अजय मिमरोट और गगन बजाड पैरवी कर रहे हैं। याचिका में कहा है कि प्रति वर्ष वर्षाकाल में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाता है। दावा किया जाता है कि इससे हरियाली बढ़ेगी, लेकिन वर्षाकाल में ही राजस्थान से बड़ी संख्या में पशु इंदौर आते हैं। ये पशु यहां के पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं।

राजस्थान से आने वाले पशुओं को रोकने की व्यवस्था नहीं

याचिका में कहा है कि नगर निगम ने पशुओं को शहर से बाहर किया था, लेकिन राजस्थान से आने वाले पशुओं की वजह से अब दोबारा शहर की सड़कों पर पशु नजर आने लगे हैं। राजस्थान की ओर से आने वाले पशुओं को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते पौधे नष्ट हो रहे हैं। सोमवार को हाई कोर्ट को इस मामले में बहस सुनना थी जो अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.